{"_id":"56fed3e94f1c1b044bf00105","slug":"murder-in-nawada-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवादा में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवादा में किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव नवादा में खेत पर सिंचाई के लिए गए युवा किसान की बृहस्पतिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन निकलने पर वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक के बड़े भाई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
नवादा गांव निवासी विक्रम (24) का शव शुक्रवार सुबह नवादा-कालंदी संपर्क मार्ग पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया किविक्रम बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे घर से खेत की सिंचाई करने की बात कहते हुए निकला था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि विक्रम की दाईं कनपटी से सटाकर गोली मारी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किसान की हत्या से गांव में गम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उल्टे बयान, उलझी कहानी
विक्रम की हत्या की कहानी पर ग्रामीणों और परिवार के लोगों के अलग-अलग बयान है। जिससे हत्या की कहानी उलझ गई है। पुलिस का कहना है कि नलकूप संचालक टीटू ने विक्रम के पानी के लिए जाने की बात से इंकार किया। यही नहीं विक्रम ने उनके नलकूप से पानी तक नहीं मांगा। मृतक की मां सुनीता का बयान वारदात को पेंचीदा करता है। वह बताती है कि विक्रम ने आत्महत्या की है। मृतक के बडे़ भाई लक्ष्मण ने जो कहानी बताई वह भी पुलिस के गले नहीं उतर रही। उधर, ग्रामीण बताते हैं कि बृहस्पतिवार को घर में झगड़ा हुआ था।
पुलिस बोली, जल्द खुलासा
नवादा गांव के विक्रम हत्याकांड का पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक के भाई लक्ष्मण ने थाने पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार के लोग अलग-अलग बयान दे रहे हैं। गांव के ही दो लोगों ने बताया कि लक्ष्मण ने रात में उन्हें फोन करके बताया था कि उसका भाई मां के साथ मारपीट कर घर से कहीं चला गया। मामले में कई झोल हैं।