फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder in meerut, no identification

युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका 

Wed, 16 Nov 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 16 Nov 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
murder in meerut, no identification
जंगल में मिले शव को देखते लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाइवे स्थित दायमपुर गांव के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तीन बजे खेतों में काम रहे ग्रामीणों ने करीब 25 वर्षीय युवक का शव एक खेत में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे एसओ कंकरखेड़ा यादराम यादव ने बताया कि पड़ताल में सामने आया कि युवक को बेरहमी से पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

हाथ पर लिखा मिला ‘तोपची’
एसओ के अनुसार युवक के शरीर पर ब्लू जींस और लाल टीशर्ट मिली। बाएं हाथ पर तोपची लिखा था, जो शायद युवक का उपनाम हो सकता है। वहीं, दाएं हाथ पर चांद-सितारे के साथ उर्दू में 786 लिखा हुआ था। पुलिस मानकर चल रही है कि युवक बाहरी है और दूसरे समुदाय का है। मौके पर मौजूद एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसने इस युवक को नंगलाताशी गांव में देखा था। यह किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से पहले संघर्ष
पुलिस के अनुसार मरने से पूर्व युवक ने हत्यारों से संघर्ष भी किया। मौके पर इसके निशान मिले हैं। शव के आसपास खेत की मिट्टी भी खुदबुर्द मिली है। शव की हालत देखने से प्रतीत हो रहा था कि सोमवार देर शाम युवक की हत्या की गई। युवक के शरीर का खून जम चुका था। उसकी एक आंख भी कीड़ों द्वारा कुतरी हुई थी। एसओ के अनुसार शव की शिनाख्त होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed