फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder in Daurala meerut

युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका

Tue, 12 Apr 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 12 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
murder in  Daurala meerut
दौराला में युवती की हत्या के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

युवती की हत्या कर हाईवे किनारे खेत में फेंक दिया गया। युवती को दो गोलियां मारी गईं। पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है। हाईवे स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल के पास चांदवीर सिंह के खेत में सोमवार शाम करीब 20 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला। किसान ऋषिराज ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सीओ दौराला डा. अरविंद कुमार और इंस्पेक्टर परशुराम मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि युवती को कनपटी और कंधे पर गोलियां मारी गई हैं। उसके बाद धारदार हथियार से उसके शरीर पर वार किया गया। युवती ने धारीदार हल्का पीले रंग का सूट, पीले रंग की लैगिंग्स और काली जूती पहन रखी हैं। शव के पास ही घर की चाबी और चुनरी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


जिस हालत में शव मिला है, उससे रेप की भी आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। शव के पास लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं और मारकर खेत में फेंका
रात नौ बजे डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंच गई। टीम देर रात तक खेतों में छानबीन करते हुए सुबूत तलाश कर रही थी। मौके से गोली का खोखा भी नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव खेत में लाकर डाला गया है। वारदात बीती रात होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed