फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mischief, communal tension with maidy in Mundali

मुंडाली में युवती से दुष्कर्म, सांप्रदायिक तनाव

Sat, 15 Jun 2019 04:04 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 15 Jun 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
Mischief, communal tension with maidy in Mundali
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंडाली थानाक्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के दुकानदार ने युवती को तमंचा लगाकर बंधक बना लिया, उसके बाद दुष्कर्म किया। वारदात से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर हमला बोल दिया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। वहीं गांव में सांप्रदायिक तनाव के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 18 वर्षीय युवती शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गांव में किराना स्टोर से सामान लेने गई थी। किराना स्टोर दूसरे समुदाय के युवक का है। आरोप है कि युवक ने युवती को सामान देने के बहाने दुकान में बुला लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी ने युवती को धमकाया कि किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा। दुकानदार पर युवती का गला दबाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

बंधनमुक्त होकर युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद युवती पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आरोपी के घर पहुंच गए और तोड़फोड़ का प्रयास किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से गांव में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को दुकान से भगा दिया। पीड़ित पक्ष की सूचना पर मुंडाली पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका घर फूंक दो
युवती की बिरादरी के लोगों में घटना को लेकर आक्रोश था। कुछ लोगों ने कहा कि पड़ोसियों ने आरोपी को भगा दिया है। आरोपी नहीं मिले तो इसका इसका घर फूंक दो। बाद में परिजन युवती को लेकर मुंडाली थाने पहुंचे। एसओ मुंडाली विनोद कुमार का कहना है कि युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी महताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed