फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut stunned by the killing of four people including two teenagers in Kithore

यूपी : किठौर में दो किशोरों समेत चार लोगों की हत्या से थर्राया मेरठ, दूसरे दिन भी खून-खराब

Sun, 29 Aug 2021 11:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/किठौर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/किठौर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Aug 2021 11:38 PM IST
सार

  • दूसरे दिन भी जनपद में हत्या का सिलसिला नहीं रोक पाई मेरठ पुलिस
  • शनिवार को पार्षद और बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हुई थी हत्या
  • रविवार किठौर इलाके में फतेहपुर नारायण गांव के जंगल में दो किशोरों की हत्या
  • इंचोली क्षेत्र के लावड़-अंदावली गांव के मार्ग पर जंगल में युवक का शव खून से लथपथ ट्यूबवेल के नीचे मिला
  • लिसाड़ी गेट इस्लामाबाद में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
Meerut stunned by the killing of four people including two teenagers in Kithore
demo pic - फोटो : pixabay

विस्तार

पार्षद और बसपा नेता की हत्या को 24 घँटे भी नहीं बीते कि दो और किशोरों की निर्मम हत्या कर दी गई। लूट के बाद ही बदमाशों ने वारदात की है। वही, लावड़ के जंगल में ट्यूबवेल के नीचे युवक का शव खून से लथपथ मिला। लिसाड़ी गेट में एक महिला की हत्या हो गई। 

विज्ञापन


किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी सादिक (14) पुत्र जाने आलम व अमन ( 13) पुत्र महराज शनिवार शाम 5:30 बजे घर से निकले थे। सादिक ई-रिक्शा चलाता था। बताया कि दोनों ई-रिक्शा से दो लोगों को फतेहपुर नारायण गांव छोड़ने के लिए गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने परिजनों ने तलाश की और फिर अपहरण का मुकदमा किठौर थाने में दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


रविवार सुबह दोनों किशोरों के शव किठौर क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव के जंगल में बाग में 20 मी. की दूरी पर मिले। दोनों किशोरों के गले पर धारदार हथियार से हमला व गला भी घोटा गया। ई-रिक्शा और उनके मोबाइल गायब मिले। जानकारी लगने पर किठौर थाना लिस मौके पर पहुंची। एसएसपी व एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लूट के बाद हत्या होने का आरोप लगाया। पुलिस लूट के अलावा दूसरे बिंदु पर भी जांच कर रही है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सादिक का शव सुपुर्द-ए-खाक व अमन का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि तभी सूचना मिली इंचोली क्षेत्र के लावड़ -अंदावली मार्ग पर खेत में ट्यूबवेल के पास रोहित सैनी निवासी लावड़ का शव खून से लथपथ मिला है। जिसमें हत्या होने का अंदेशा जताया गया। वही, लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद में पति शाकिब ने पत्नी सना को पीट पीट कर मार डाला। 



किशोरों की हत्या में पुलिस गहनता से जांच करने में लगी है। पुलिस की प्राथमिक जांच लूट के अलावा भी हत्या के दूसरे कारण हो सकते हैं। अंदावली गांव के जंगल में रोहित सैनी की मौत के मामले में भी जांच चल रही है। पार्षद के हत्यारे भी जल्द गिरफ्तार हो जाएंगे। 
-प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed