{"_id":"5d4f26448ebc3e6d14260338","slug":"meerut-ssp-suspended-of-three-policemen-after-a-accused-escaped-from-police-custody-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से हथकड़ी समेत बंदी फरार, एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी से हथकड़ी समेत बंदी फरार, एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
Sun, 11 Aug 2019 03:32 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 11 Aug 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस की कस्टडी से शनिवार को दिल्ली में एक बंदी हथकड़ी समेत फरार हो गया। पुलिसकर्मी होटल में बंदी की खातिरदारी करा रहे थे। फरारी के काफी देर बाद पुलिसकर्मियों ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी। इस मामले में एसएसपी मेरठ ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
नोएडा निवासी मनोज कुमार मेरठ जिला कारागार में बंद था। टैक्स चोरी के मामले में आरोपी है। मनोज की तबियत खराब होने के चलते मेरठ पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल ज्वाला सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार और संदीप कुमार उसे एम्स दिल्ली लेकर गए थे। जहां पर दिल्ली में एक होटल में तीनों पुलिसकर्मी बंदी मनोज की खातिरदारी करा रहे थे। इसी दौरान मनोज के परिचित भी साथ में थे।
विज्ञापन
तीनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मनोज भाग गया। करीब एक घंटे तक तीनों पुलिसकर्मी खुद ही गुपचुप तरीके से बंदी मनोज को ढूंढते रहे। बाद में इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। तब जाकर बंदी के भागने की जानकारी मेरठ पुलिस को लगी। लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय साहनी ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए इनकी बर्खास्तगी की रिपोर्ट शासन को भेजी है। वहीं बंदी की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली के लिए रवाना कर दी है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/