फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police raid with stolen Scorpio and private people, dis not learn from Kanpur encounter

चोरी की स्कॉर्पियो और प्राइवेट लोगों के साथ दबिश देती है मेरठ पुलिस, कानपुर की घटना से नहीं लिया सबक

Fri, 21 Aug 2020 02:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Aug 2020 02:43 AM IST
सार

  • - लिसाड़ी गेट के लोगों ने एडीजी से की शिकायत
  • - दबिश में शामिल प्राइवेट लोग करते हैं सबसे ज्यादा मारपीट
  • - सादा वर्दी में रहने वाले यह लोग खुद को बताते हैं पुलिसकर्मी

विज्ञापन
Meerut police raid with stolen Scorpio and private people, dis not learn from Kanpur encounter
नौचंदी थाने में खड़ी स्कार्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पुलिस का एक और नया कारनामा सामने आया है। चोरी की स्कॉर्पियो में चलना और प्राइवेट लोगों के साथ दबिश देना नौचंदी थाना पुलिस का ट्रेंड बन गया है। ऐसे में दबिश के दौरान कोई अनहोनी हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। कानपुर की घटना से भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। 
विज्ञापन

 
लिसाड़ी गेट में नौचंदी पुलिस की दबिश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नौचंदी पुलिस के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में तो प्राइवेट लोग दबिश में दिख रहे हैं। स्कॉर्पियो का नंबर लोगों ने सर्च किया तो वह स्कूटर का निकला। लोगों ने बताया कि नौचंदी पुलिस के साथ जो प्राइवेट लोग रहते हैं, वह दबिश के दौरान सबसे ज्यादा मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


सादा वर्दी में रहने वाले यह लोग खुद को पुलिस वाला बताते हैं। नौचंदी थाने में करीब एक साल से ऐसा ही खेल चलना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी सभी पुलिस वालों को है, लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को लिसाड़ी गेट के लोगों ने एडीजी से शिकायत करनी बताई। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को नौचंदी पुलिस ने लिसाड़ी गेट में दबिश दी थी। दबिश किसी दूसरे घर में देनी थी और चले गए दूसरे घर में। विरोध करने पर परिवार को पीटा और घर में तोड़फोड़ की। लोगों ने पुलिस वालों की वीडियो बनाई।    

दबिश के दौरान पुलिस पर होते हैं हमले 
अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिस पर हमले भी होते हैं। लिसाड़ी गेट में जुलाई महीने में नौचंदी पुलिस पर दबिश के दौरान हमला हुआ था। पुलिस के साथ दबिश में गए एक प्राइवेट युवक को चोट भी लगी थी। बावजूद इसके नौचंदी थाना पुलिस गंभीर नहीं है। सवाल उठता है कि आखिर प्राइवेट लोगों को दबिश में साथ ले जाने के दौरान पुलिस उन्हें कितना पैसा देती है।     

स्कॉर्पियो पर बाइक का नंबर   
नौचंदी पुलिस जिस गाड़ी से दबिश देती है, उसका नंबर यूपी-13 एक्स 5476 है, वह एक बाइक का बताया जा रहा है। गाड़ी2010 मॉडल की है। सवाल उठता है कि आखिर स्कॉर्पियो पर बाइक का नंबर डालने का क्या औचित्य है। यह स्कॉर्पियो दिनभर नौचंदी थाने में खड़ी रहती है। पुलिसकर्मी दबिश के लिए इसी गाड़ी से जाते हैं।       

इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। पुलिस कर्मियों के साथ दबिश में कौन प्राइवेट लोग जाते हैं, इसका भी पता लगाया जाएगा। - डॉ अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed