फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police has uncovered gold robbery case and, three accused arrested

यूपी: सोना लूटकांड का खुलासा, दिल्ली के डॉक्टर का अपहरणकर्ता निकला मास्टरमाइंड

Sat, 23 Feb 2019 09:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Feb 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Meerut police has uncovered gold robbery case and, three accused arrested
पुलिस ने किया सोना लूटकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में 10.220 किलो सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली के डॉक्टर का अपहरणकर्ता कुख्यात सुशील दादरी निकला। पुलिस ने सुशील समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.042 किलो सोना और 8.50 लाख रुपये कैश बरामद कर लिया। तीन आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार वर्मा, एसएसपी नितिन तिवारी, एसटीएफ एसपी दिनेश सिंह, एसपी सिटी मुजफ्फरनगर सतपाल सिंह और एएसपी रणविजय सिंह ने एडीजी कार्यालय में प्रेसवार्ता करके सोना लूटकांड का खुलासा किया। एडीजी ने बताया कि 21 फरवरी की शाम बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर दस किलो सोना लूटा था।

विज्ञापन

इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस और एसटीएफ को लगाया। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सोना लूट के सरगना सुशील कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी दादरी दौराला, भगत सिंह पुत्र धूम सिंह निवासी वंडर सिटी कंकरखेड़ा और दीपक कुमार पुत्र रामफल निवासी दादरी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया। तीनों की निशानदेही पर सोना व कैश बरामद हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी पल्लवपुरम से हुई। एडीजी जोन ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम दिया है।

शातिर अपराधी है सुशील 
लूटकांड का सरगना सुशील शातिर अपराधी है। सुशील दिल्ली में ओला कंपनी में गाड़ी चलाता था। साल 2017 में दिल्ली के डॉ. श्रीकांत गौड़ का सुशील और उसके भाई ने अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती ओला कंपनी से मांगी थी। डॉक्टर को मेरठ में बंधक बनाकर रखा था। यह मामला दिल्ली और यूपी सरकार तक पहुंचा तो दोनों राज्यों की पुलिस डॉक्टर की बरामदगी के लिए लगी थी। दिल्ली और मेरठ पुलिस ने डॉ. श्रीकांत को सकुशल बरामद कर आरोपी सुशील समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 13 महीने बाद सुशील जेल से छूटा था। उसने ही लूटकांड की प्लानिंग बनाकर साथी भगत सिंह तालियान समेत पांच साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed