{"_id":"617c0113d4fd3a79e1467bb0","slug":"meerut-news-one-lakh-rewarded-ips-manilal-patidar-will-be-dismissed-from-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक लाख के इनामी आईपीएस मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी तय, आईजी ने शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: एक लाख के इनामी आईपीएस मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी तय, आईजी ने शासन को भेजी रिपोर्ट
Fri, 29 Oct 2021 08:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:07 PM IST
सार
आईपीएस पाटीदार पर एक लाख रुपये का इनाम है। आरोपी अधिकारी फरार चल रहा है। इस मामले की जांच आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार को सौंपी गई।
विज्ञापन
आईजी प्रवीण कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक लाख के इनामी आईपीएस मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी लगभग तय मानी जा रही है। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने मणिलाल के खिलाफ विभागीय जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की खुदकुशी के मामले में तत्कालीन महोबा एसएसपी मणिलाल और एसओ समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। तभी से वह निलंबित और फरार हैं।
विज्ञापन
महोबा के स्टोन क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने आठ सितंबर 2020 गोली मारकर खुदकुशी की थी। आरोप है कि आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने छह लाख रुपये की रंगदारी न देने पर इंद्रकांत को जेल भेजने की धमकी दी। कारोबारी इसी वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इस प्रकरण में कानपुर की विजिलेंस टीम भी तहकीकात करने में लगी है। लेकिन मेरठ आईजी प्रवीण कुमार विभागीय जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील
विज्ञापन
आईजी मेरठ की जांच रिपोर्ट में पाटीदार पर लगे कई गंभीर आरोपों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी का पर्याप्त आधार है।
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
उधर, आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने कहा कि उन्होंने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जांच में क्या सामने आया और रिपोर्ट में क्या लिखा है यह बताने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि यह गोपनीय मामला है।