फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

पुलिस की अदूरदर्शिता से मारा गया सेल्समैन

Sun, 14 Feb 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news

काश! पुलिस थोड़ा सतर्क होती तो पंकज की जान बच जाती। पहले सेल्समैनों ने और फिर पुलिस ने गलती की। हमले के अंदेशे की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन बगैर जांच कर लौट गई। इसका खुलासा शनिवार को पुलिस और चश्मदीद सेल्समैनों ने किया।

विज्ञापन


बीयर खरीदने के दौरान हुए विवाद में सेल्समैनों ने दो युवकों की पिटाई की। इस पर युवक धमकी देकर वहां से चल गए। सेल्समैनों को हमले का अंदेशा था, जिसके चलते उन्होंने सदर पुलिस को फोन किया। मारपीट होने की बात सेल्समैनों ने छुपा ली। सेल्समैनों ने पुलिस को सिर्फ इतना बताया कि मॉडल शॉप के बाहर बाइक पर दूसरे समुदाय के युवक घूम रहे हैं, जोकि हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और बगैर जानकारी करे आगे की तरफ चले गए। रजबन बाजार पहुंचे, तभी सूचना आई कि मॉडल शॉप पर सेल्समैन को गोली मार दी। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर मॉडल शॉप पर जांच पड़ताल कर लेती तो शायद यह वारदात होने से बच सकती थी। सेल्समैनों ने यह बात शुक्रवार रात दो बजे के बाद बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज से पहचाने आरोपी
शनिवार को पुलिस ने मॉडल शॉप के पास बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। पुलिस का कहना है कि फुटेज के जरिये ही आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed