फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, many crooks looted five crore gold from manappuram finance office

मेरठ में बड़ी वारदात, बेखौफ बदमाशों ने लूटा 15 किलो सोना, मैनेजर घायल

Thu, 21 Feb 2019 09:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Feb 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Meerut, many crooks looted five crore gold from manappuram finance office
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार शाम को एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने मण्णपुरम फाइनेंस कंपनी से करीब पांच करोड़ से अधिक कीमत का 15 किलो सोना लूट लिया है। विरोध करने पर बदमाशों ने कंपनी के मैनेजर के सिर पर पिस्टल मारकर घायल कर दिया। लूट के बाद बदमाश एक युवक से बाइक छीनकर फरार हो गए, जबकि अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए।

विज्ञापन


सूचना पर आईजी रामकुमार वर्मा समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।  घटना बेगमपुल से सटे बेगमब्रिज रोड पर आपका बाजार में हुई। बाजार की दूसरी मंजिल पर मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है। शाम छह बजे दो बदमाश फाइनेंस कंपनी के ऑफिस पहुंचे। घंटी बजाने पर कर्मचारी सोनिया ने दरवाजा खोला। दोनों बदमाशों ने सोनिया और दूसरी स्टाफ कर्मचारी साक्षी को बंधक बनाकर मैनेजर सचिन तोमर की कनपटी पर पिस्टल तान दी।

विज्ञापन

इसके बाद मैनेजर को साथ लेकर ऑफिस में रखा करीब 15 किलो सोना बैग में भरवाया। बदमाशों ने सचिन के सिर पर पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बैग लेकर फरार हो गए। 

बदमाशों की अपाचे बाइक बाजार में एक कार के पीछे खड़ी थी। लेकिन उन्होंने वहां से जाते एक युवक की बाइक छीन ली। विरोध करने पर उसके सिर पर भी पिस्टल की बट से वार किया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बैग में ट्रैकर लगा हुआ है। उसकी लोकेशन एनएच-58 हाईवे स्थित वंडर सिटी में मिल रही है। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed