फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Former BSP MP Shahid Akhlaq nephew yaasir firing video viral in UP

नायक नहीं खलनायक हूं मैं... और फिर धांय-धांय फायरिंग

Wed, 13 Feb 2019 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Feb 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Former BSP MP Shahid Akhlaq nephew yaasir firing video viral in UP
फायरिंग करता युवक

मेरठ में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भतीजे का एक वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। वीडियो में पूर्व सांसद का भतीजा एक के बाद एक चार गोलियां चलाता नजर आ रहा है। इस दौरान एक गाना बजा कि नायक नहीं, खलनायक हूं मैं...। इसकी जांच करने के लिए कोतवाली थाना पुलिस पहुंची तो बताया गया कि यह वीडियो एक साल पुराना है।

विज्ञापन


यह मामला कोतवाली थाने के सटे गुदड़ी बाजार का है। वायरल वीडियो के अनुसार बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई राशिद अखलाक का बेटा अपने घर की छत से हवाई फायरिंग कर रहा है। चार गोलियां उसने चलाईं। देखने से लगता कि वह लाइसेंसी पिस्टल है। गोली चलाने का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। पुलिस के ग्रुपों में ये वीडियो चला तो खलबली मच गई।

विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि इस मामले की जांच करने के लिए कोतवाली थाने से एक दरोगा को भेजा गया था। राशिद अखलाक और उनके परिजनों का दावा है कि ये वीडियो एक साल पुराना है। चुनावी माहौल है, इसको देखते हुए कुछ लोगों ने इसको अब वायरल किया है। पुलिस अभी जांच करने में जुटी कि आखिर फायरिंग करने वाले युवक को किसने इजाजत दी। 

नकली पिस्टल होने का दावा 
एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक जांच करने वाले दरोगा को बसपा नेता राशिद अखलाक के परिजनों ने एक नकली पिस्टल दिखाई है। जिससे केवल पटाखे जैसे आवाज चिंगारी के साथ निकलने की बात कहीं है। हालांकि पुलिस इसकी अभी जांच करने में जुटी है। वीडियो बहुत पुराना है और अब उसको वायरल करने के पीछे का राज क्या है, इसकी भी जांच चल रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed