फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: BJP leader Sangeet Som gets bail in case of indecency with officer

Meerut Crime Report: भाजपा नेता संगीत सोम को मिली जमानत, ये था मामला, घर के बाहर खड़ा ट्रॉला चोरी

Wed, 06 Mar 2024 10:47 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2024 10:47 AM IST
सार

Meerut Crime Report : मेरठ में चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी से अभद्रता करने के मामले में भाजपा नेता संगीत सोम को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: BJP leader Sangeet Som gets bail in case of indecency with officer
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व विधायक संगीत सोम को मिली जमानत

विज्ञापन

मेरठ में पीठासीन अधिकारी से अभद्रता के मामले में अदालत ने पूर्व विधायक संगीत सोम की अग्रिम जमानत स्वीकार की है। न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या 9 विशेष न्यायाधीश/एमपीएमएलए ने फैसला दिया है।

संगीत सोम के अधिवक्ता योगेन्द्रपाल सिंह चौहान व गौरव चौहान ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के खिलाफ ग्राम सलावा के प्राथमिक विद्यालय में पीठासीन अधिकारी के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आरोपी पूर्व विधायक द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए अग्रिम जमानत दी है।

विज्ञापन

सलारपुर में मारपीट, सात लोगों पर मुकदमा
गंगानगर में मवाना रोड सलारपुर गांव में दो दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में गंगानगर पुलिस ने विनोद व रनबीर पुत्रगण निरंजन, दीपक, सूरज, तनु, राजकुमारी और रीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में कुछ दिन पहले जमकर मारपीट हुई थी। घटना में कई को सिर में चोट भी आर्ई थी। नरेश पत्नी संतराम की तहरीर पर कार्रवाई हुई है।

फायरिंग मामले में आरोपी को जेल भेजा
गंगानगर में अम्हेड़ा-सिखेडा रोड पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में काम करने वाले युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के खनौदा निवासी गुलशन कुमार ने अम्हेड़ा निवासी दीपक सिवाच, गौरव और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उन्होंने पिस्टल से गुलशन के ऊपर फायरिंग की। जब पुलिस पहुंची तो कार में भागते हुए भी पुलिस के सामने फायरिंग की। इंस्पेक्टर गंगानगर कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना में दीपक सिवाच नाम के आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

कंकरखेड़ा पुलिस ने चार चोरों को भेजा जेल
कंकरखेड़ा में हाईवे चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पावली खास में दो सरकारी स्कूलों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। सोमवार रात पुलिस पावली खास रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस चारों को पड़कर थाने ले आई। पूछताछ में युवकों ने सरकारी स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर चोरी के चार सिलेंडर, एक भगोना व चूल्हा बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार, शगुन, सुबोध निवासी पावली खास व सुबोध निवासी सिवाया थाना दौराला के रूप में हुई। पुलिस ने मंगलवार को चारों चोरों को जेल भेज दिया।

चाकू रखने पर तीन साल की सजा
मेरठ में जीआरपी की ओर से शस्त्र अधिनियम में जेल भेजे गए एक आरोपी को साक्ष्य के आधार पर दोषी पाए जाने पर अदालत ने तीन साल और पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जीआरपी ने 2019 में तहसीन पुत्र यासीन निवासी रांगडो वाली गली सराय वहलीम थाना कोतवाली, मेरठ के खिलाफ शस्त्र अधिनियम को मामला दर्ज कर जेल भेजा था। वह रेलवे स्टेशन पर चोरी की नीयत से घूम रहा था। जीआरपी की ओर से की गई सशक्त पैरवी के चलते अदालत ने तहसीन को तीन साल के साधारण कारावास और पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: UP: जयंत ने अनिल के सहारे चला ये बड़ा दांव, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की है तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

घर के बाहर खड़ा ट्रॉला चोरी
मेरठ में कंकरखेड़ा के जंगेठी गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि सोमवार रात उनके घर के बाहर ट्रॉला खड़ा था। मंगलवार सुबह उठकर देखा तो ट्रॉला गायब था। आसपास के क्षेत्र में ट्रॉले का सुराग नहीं लगा। गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो कुछ युवक ट्रॉला ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रामकुमार ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: दलित राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए मंत्री अनिल कुमार, एनडीए ने पश्चिमी यूपी में चला बड़ा दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed