{"_id":"8da66d5c415fd29404fea3eb5ef87b61","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित छात्रनेता की छेड़छाड़, प्रताड़ना से क्षुब्ध छात्रा ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कथित छात्रनेता की छेड़छाड़, प्रताड़ना से क्षुब्ध छात्रा ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Fri, 18 Sep 2015 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक कॉलेज की स्नातक की छात्रा को कथित छात्र नेता ने इतना प्रताड़ित किया कि उसने घर पर ही जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए हैं।
पुलिस के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र निवासी इस युवती से करीब पंद्रह दिनों से एक युवक छेड़छाड़ करता आ रहा था। जिसके चलते छात्रा का कॉलेज आना-जाना मुश्किल हो गया था। युवक छात्रा को लगातार कॉल करने के साथ ही भद्दे मेसेज भी करता था। बुधवार को छात्रा के साथ पहुंचे परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसके बाद आरोपी युवक को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उधर, बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे छात्रा ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने का कदम उठा लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पल्लवपुरम चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शाम को तहसीलदार ने छात्रा के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र गढ़ रोड निवासी एक रोडवेज कर्मचारी का बेटा बताया गया है।
विज्ञापन
दोस्ती नहीं की तो खत्म कर दूंगा पूरा परिवार
अस्पताल में छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक पंद्रह दिनों से उसके फोन पर कॉल करता था। धमकी देता कि वह उसके कॉलेज का छात्र नेता बोल रहा है। अगर कॉलेज में पढ़ना है तो बात करनी होगी। जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाता। विरोध करने पर धमकी देता कि उसे उसके पूरे परिवार के बारे में जानकारी है। यदि मना करोगी तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। छात्रा ने कई बार उसे अनसुना किया। फिर भी वह लगातार कॉल और भद्दे मेसेज कर परेशान करता था। जिससे वह आजिज आ गई थी। वह बड़ी घबराई हुई थी। कई दिन तक ऐसे ही सहन करती रही, लेकिन हद हो गई तो अपने परिजनों को बताना ही पड़ा। वह मानसिक तनाव में आ गई थी। जिसके चलते उसने जहर खाकर जान देने का निर्णय ले लिया।
एक छात्रा दे चुकी जान
मोदीपुरम। करीब एक साल पहले थाना क्षेत्र की एक छात्रा मोदीपुरम स्थित एक कॉलेज में पढ़ती थी। छात्रा से पड़ोसी गांव का एक युवक छेड़छाड़ करता था और अश्लील मेसेज भेजता था। जिससे आजिज होकर छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी थी। इस मामले में ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तोड़फोड़ और आगजनी का भी प्रयास किया था। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। ऐसी घटनाएं होने के बावजूद भी पुलिस गंभीर कदम नहीं उठा रही है।
पुलिस को तहरीर का इंतजार
इंस्पेक्टर दौराला परशुराम का कहना है कि छात्रा के जहर खाने की सूचना मिली है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। छात्रा के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करा दिए गए हैं। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।