{"_id":"82f270d2335c59382ece4a6f4e71e457","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लीपुर में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्लीपुर में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव में मतदान के दौरान हुए विवाद के दूसरे दिन रविवार को अल्लीपुर गांव में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव के बाद हवाई फायरिंग हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। एक युवक को गोली लगने की भी चर्चा है। घटना की जानकारी पर सीओ किठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में शनिवार को प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। गांव में प्रधान पद के लिए महिला सीट रिजर्व है। चुनाव में सलीम की पत्नी आबदा और अतीक की पत्नी हसीना बेगम मैदान में हैं। दोनों की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। चुनाव के दौरान अतीक पक्ष के जहीर ने कुछ गड़बड़ी करनी चाही थी। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने जहीर को शाम तक अपनी हिरासत में रखा था।
विज्ञापन
सीओ किठौर के अनुसार रविवार को सलीम पक्ष का अब्दुल रहमान गांव में इकरार की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने गया। वहां अतीक पक्ष का मुर्सलीन पुत्र असीर चार पांच युवकों के साथ मौजूद था। रिचार्ज के 18 रुपयों को लेकर मुर्सलीन तथा अब्दुल रहमान में कहासुनी हो गई। बाद में सलीम तथा अतीक पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले।
विज्ञापन
जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते हवाई फायरिंग कर दी गई। करीब दस से अधिक राउंड फायरिंग की गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सीओ किठोर रूपेश कुमार और खरखौदा पुलिस ने जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
उधर, सलीम का कहना है कि वह अपने समर्थकों के साथ अपने कार्यालय पर बैठा हुआ था। तभी अतीक पक्ष के करीब दर्जन भर युवक पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। जिसमें सलीम का भाई इरफान पुत्र वलकुद्दीन, रहमान पुत्र मेहरदीन, इकरार पुत्र बसीरुद्दीन और शैजाद पुत्र मुंशी घायल हो गये। परिजनों ने इरफान और इकरार को जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया दिया। वहीं मुर्सलीन का कहना है कि सलीम पक्ष के लोगों ने उन पर हमला किया, जिसमें मुर्सलीन, उसका पिता असीर घायल हो गए।