फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

सिखेड़ा में गोली मारकर छात्र की हत्या

Thu, 17 Sep 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 17 Sep 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
इंचौली थानाक्षेत्र के सिखेड़ा गांव में एक खंडहर में बुधवार सुबह एक छात्र की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। छात्र 24 घंटे से लापता था। हंगामा करते लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सिखेड़ा गांव निवासी धर्मपाल सिंह कचहरी में टाइपिस्ट हैं। धर्मपाल का छोटा बेटा गौरव (20) मेरठ कॉलेज में बीए का प्रथम वर्ष छात्र था। मंगलवार सुबह गौरव घर से गंगानगर एक अधिवक्ता के पास गया था। एक घंटे बाद गौरव घर लौटा और स्कूटी खड़ी करके चला गया। शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। बुधवार सुबह गौरव के दोस्त कपिल के फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि गौरव मंगते के खंडहर बने मकान में पड़ा है।
विज्ञापन


कपिल ने इसकी जानकारी गौरव के परिजनों को दी। वे खंडहर में पहुंचे तो वहां गौरव का शव खून से लथपथ पड़ा था। परिजनों की चीखपुकार सुनकर गांव के लोग जुट गए। सूचना पर सीओ सदर देहात शिवराज सिंह और इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव के पास एक तमंचा, एक कारतूस और एक मोबाइल मिला है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रंजिश न होने की बात कहते इंचौली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि गौरव का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते हत्या हुई है। पुलिस भी इसी लाइन पर जांच को आगे बढ़ा रही है। गौरव चार बहन-भाई में सबसे छोटा था। उससे बड़ी बहन निशा, सोनी और भाई किशोर हैं। मां सुदेश देवी की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। गौरव कचहरी में पिता के साथ टाइपिंग का काम भी करता था। गौरव की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


कनपटी पर सटाकर मारी गोली
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई। आरोपियों ने फोन करके  गौरव को पहले गांव में बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल से दूसरे कमरे में शराब की खाली बोतल और जले हुए कागज मिले हैं। गौरव के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed