फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

प्रेमी की पिटाई से घायल प्रेमिका ने दम तोड़ा

Sat, 30 Jan 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 30 Jan 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

आबूलेन स्थित रोजाना रेस्टोरेंट में पिस्टल की बट से घायल हुई प्रेमिका ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


सिविल लाइन थानाक्षेत्र सुभाषनगर निवासी पूजा सागर (26) पुत्री शिवकुमार पर बृहस्पतिवार को अनुपम गोयल निवासी राजेंद्रनगर नौचंदी ने जानलेवा हमला किया था। अनुपम और पूजा में प्रेम प्रसंग था। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई, जिस पर अनुपम ने उसको गोली मारने का प्रयास किया। अनुपम ने दो गोली चलाई, लेकिन दोनों ही उसकी लाइसेंसी पिस्टल में फंसी रह गईं। इसके बाद अनुपम ने पूजा के सिर पर पिस्टल की बट से वार किया था, जिसमें वह बेहोश हो गई थी। शुक्रवार सुबह पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर पूजा के चाचा कौशल, उसके भाई सिद्धार्थ, विनय और विक्की अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उनका शांत किया। परिजनों ने बताया कि पूजा की शादी अभिषेक से हुई थी। दोनों में तलाक होने के बाद पूजा का संपर्क अनुपम से हुआ था। दोनों शादी करना चाहते थे। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आरोपी अनुपम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और डॉक्टर ने बरती लापरवाही
पूजा की मौत पुलिस और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है। पूजा के सिर पर पिस्टल की बट से हमला हुआ था। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। महिला बेहोश कार में पड़ी रही और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। डॉक्टरों ने पूजा के इलाज में लापरवाही बरती है। पूजा की हालत ठीक बताकर बृहस्पतिवार देर रात इमरजेंसी वार्ड से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया। जहां उसके इलाज में लापरवाही हुई, जिसके चलते उसकी मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed