फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

प्रेमिका पर फायरिंग, पिस्टल की बट से हमला

Fri, 29 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 29 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

आबूलेन स्थित रोजाना रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को एक युवक ने हत्या के इरादे से अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी। गोली पिस्टल में ही फंसने पर प्रेमी ने लाइसेंसी पिस्टल की बट से प्रेमिका के सिर पर कई वार कर डाले। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी तलाकशुदा महिला का राजेंद्र नगर, नौचंदी निवासी फ्लोर मिल मालिक अनुपम गोयल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम अनुपम और उसकी प्रेमिका आबूलेन स्थित रोजाना रेस्टोरेंट में आए थे। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि अनुपम ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल ने प्रेमिका पर दो गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि दोनों ही गोलियां पिस्टल में फंसी रह गईं। जिसके चलते महिला बच गई। इसके बावजूद अनुपम ने पिस्टल की बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिए। लहूलुहान हालत में महिला वहीं बेहोश हो गई। रेस्टोरेंट में ऐसा होता देखकर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भी वहां भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अनुपम ने वहां से भागने की कोशिश की तो रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सदर बाजार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी पिस्टल कब्जे में ले ली। इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अनुपम ने बताया महिला उसकी प्रेमिका है। दोनों शादी करना चाहते हैं। जिस पर बात बिगड़ी।


नशे में धुत था युगल
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रेमी युगल नशे में धुत था। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में भी शराब पीने की पुष्टि हुई है। महिला को शराब पिलाई गई या उसने खुद पी, इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। यह भी सामने आया है कि महिला पर हमला करने से पहले युगल में टकराव हुआ था। इसका कारण जानने के लिए रेस्टोरेंट कर्मियों से पूछताछ की गई। हालांकि कर्मचारी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता सके। इतना जरूर बताया कि पहले भी दोनों रेस्टोरेंट आते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed