फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

कैंट बोर्ड कर्मचारियों का गुंडों जैसा बर्ताव

Fri, 22 Jan 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 22 Jan 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
कंपनी बाग में बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड के कर्मचारियों का गुंडों जैसा बर्ताव दिखा। कर्मचारियों ने दो युवकों को पहले पीटा और फिर उन्हें गाड़ी में डालकर ले गए। जानकारी देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि साइकिल सवार दो युवक कंपनी बाग में वॉक करने गए थे। चौकीदार से दोनों युवकों की साइकिल से एंट्री होने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद चौकीदार ने फोन कर आधा दर्जन युवकों को बुला लिया। उक्त युवक कैंट बोर्ड के एक अधिकारी की गाड़ी में सवार होकर आए थे। जोकि कैंट बोर्ड के कर्मचारी बताए गए हैं।
विज्ञापन


युवकों ने कंपनी बाग में पहुंचते ही पहले गाली गलौज करते हुए दोनों युवकों की बेरहमी से पीटा और फिर उनको गाड़ी में डालकर ले गए। यह नजारा बहुत लोगों ने देखा, लेकिन कर्मचारियों के सामने कोई बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में मारपीट कर दो युवकों के अगवा करने की सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed