{"_id":"9a5f6085d65c244493b17163ff4d93cd","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म देखकर मांगी थी डेढ़ करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्म देखकर मांगी थी डेढ़ करोड़ की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी की पत्नी से डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को नौचंदी थाना पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। रंगदारी की रकम न देने पर कारोबारी के पुत्र को अगवा करने की धमकी भी दी गई थी। आरोपियों में एक व्यापारी के नौकर का बेटा निकला तो दूसरा उसका दोस्त। जिसका पिता भी चौकीदार है।
एसपी क्राइम तेज स्वरूप सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया। बताया कि नौचंदी थानाक्षेत्र अंतर्गत सम्राट पैलेस निवासी गुलशन कुमार का मेडिकल क्षेत्र में कपड़ों का कारोबार है। विगत 14 जनवरी को एक अज्ञात युवक ने गुलशन की पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही रकम न देने पर उसके बेटे को अगवा करने की धमकी दी थी। उस समय कारोबारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था।
इसके बाद फिर बीते शनिवार को ही फिर से कारोबारी के फोन पर इस तरह की धमकी देकर रंगदारी मांगी गई। जिसके बाद इसकी जानकारी नौचंदी पुलिस को दी गई। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो क्राइम ब्रांच भी इसमें लगाई गई। देर रात पुलिस टीम ने आरोपी राजेश चौहान निवासी सम्राट पैलेस और अभिनव शर्मा निवासी जयदेवी नगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मूवी देखकर मांग ली रंगदारी
मूल रूप से गांव गहरा, थाना कबरई जिला महोबा जिला बुंदेलखंड निवासी आरोपी राजेश चौहान पुत्र रामगोपाल ने बताया कि करीब 5 साल पहले कारोबारी की सम्राट पैलेस में कोठी बन रही थी तो मेरा पिता वहां चौकीदारी जबकि मां घरेलू काम करती थी। पिता की जगह अक्सर मैं भी आता था। उसका और मां का घर पर अभी भी आना-जाना था। उसे पिछले साल गढ़ रोड स्थित एक शापिंग मॉल से चोरी के आरोप में निकाल दिया गया था। इस बीच उसने अपने दोस्त अभिनव शर्मा के साथ मूवी देखी थी। जिसमें इसी तरह रंगदारी मांगी गई थी। गरीबी दूर करने के लिए उन्होंने कारोबारी को निशाना बनाने का प्लान बनाया था।
फर्जी आईडी पर खरीदे सिम
राजेश के अनुसार पूरा प्लान बनाकर उन्होंने नया मोबाइल फोन और फर्जी आईडी पर दो सिम कार्ड खरीदे। 14 जनवरी को पहली कॉल की गई। हमें प्लान फेल होता दिखा तो फिर 16 जनवरी को कॉल करने के साथ एसएमएस भी भेजा था। इसमें धमकी दी गई थी कि ‘पुलिस को इन्फार्म करने की कोशिश भी मत करना। क्योंकि हमारा कोई भी बंदा पकड़ा गया तो उसके बाद हमें पैसा नहीं बल्कि आपके बेटे की जान चाहिए’। पुलिस ने दोनों सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है।
व्यापारी से भी मांगे थे 50 लाख
दोनों आरोपियों ने बताया कि एक सप्ताह पहले उन्होंने गंगानगर निवासी एक व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। वे व्यापारी को बार-बार कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हालांकि व्यापारी ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।