{"_id":"3f4672c7f2567ba3748a98f5f68cbb7d","slug":"meerut-crime-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर युवकों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर युवकों को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 18 Feb 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों को कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने बच्चे की कनपटी पर तमंचा सटाकर 21 हजार रुपये, मोबाइल फोन और विदेशी घड़ी लूट ली। पीड़ित ने रात में ही थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
लावड़ निवासी शमशाद पुत्र नजीर मंगलवार शाम हापुड़ में रह रहे अपने भाई से मिलने चला था। रात करीब नौ बजे वह हापुड़ रोड पर शास्त्रीनगर पुलिस चौकी पर सवारी का इंतजार कर रहा था। उसी के साथ हापुड़ निवासी नवाब पुत्र यामीन अपने 12 वर्षीय बेटे सूफियान के साथ खड़ा था।
कुछ देर बाद पीवीएस मॉल की ओर से आई एक कार में सवार युवकों ने उन्हें हापुड़ तक के लिए लिफ्ट दे दी। कार में पहले से ही तीन लोग बैठे थे। हापुड़ रोड पर फफूंडा पुलिया पर पहुंचते ही चालक ने कार को पीपलीखेड़ा संपर्क मार्ग की ओर मोड़ लिया। करीब एक किलोमीटर चलने के बाद कार सवार तीनों युवकों ने तमंचे के बल पर लूटपाट कर ली। और बच्चे और दोनों युवकों को रास्ते में ही उतारकर बदमाश फरार हो गए।