{"_id":"0cfbbd886dd2ec061cc58b97e0cfcdea","slug":"meerut-communal-disturbance-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित भगत सिंह मार्केट में छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर सोमवार रात सांप्रदायिक टकराव हो गया। आरोपी युवकों ने छात्रा को खींचकर साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध में जब छात्रा की तरफ से दो युवक पहुंचे तो उन्हें बुरी तरह पीट दिया गया। देखते ही देखते दोनों समुदायों के लोगों में मारपीट और पथराव से भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में भगत सिंह मार्केट स्थित पीर वाली गली में इंटर की छात्रा बाजार से लौट रही थी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के शाहनवाज, अदनान समेत तीन युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ के विरोध में जब छात्रा की तरफ से दो युवक वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पथराव हो गया। इसकी जानकारी पर भाजपा व वाल्मीकि समाज के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही आरोपियों ने छात्रा और उसके परिजनों से गालीगलौज की। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर सीओ कोतवाली विनीत भटनागर आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों की भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
कब तक करेंगे बर्दाश्त?
वाल्मीकि नेता कैलाश चंदोला ने कहा कि छेड़छाड़ कब तक बर्दाश्त करेंगे। क्या उनके समाज की बेटी घर से निकलना बंद कर दे। चंदोला ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज नहीं किया तो वाल्मीकि समाज आंदोलन करेगा। आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते दूसरे समुदाय के युवक लगातार छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
नीयत नहीं थी ठीक
आसपास के लोगों ने बताया कि यदि छात्रा की सूचना पर दोनों युवक मौके पर नहीं पहुंचते तो आरोपी छेड़छाड़ से कई कदम आगे बढ़ जाते। आरोप है कि उस समय पुलिस भी वहां मौजूद थी। लेकिन आरोपी युवक पुलिस के सामने ही छात्रा को खींचकर ले गए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। दोनों युवक साहस का परिचय नहीं देते तो आरोपी छात्रा को नहीं छोड़ते। छात्रा के पक्ष के दोनों युवकों को गंभीर चोटें आयी हैं।
आरोपियों पर दो केस हुए दर्ज
इंस्पेक्टर कोतवाली अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में एक तहरीर छात्रा के परिजनों ने दी। जिस पर आरोपियों शाहनवाज, अदनान और उसके तीसरे साथी पर छेड़छाड़, अभद्रता करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। जबकि दूसरी तहरीर छात्रा को बचाने का दावा करने वाले युवकों ने दी, जिसमें मारपीट का आरोप लगाने के साथ ही कहा गया कि आरोपी युवक छात्रा के साथ गलत काम करना चाहते थे। पुलिस ने दोनों तहरीरों पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।