फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut BSP Murder Case: Meerut Police has arrested criminal Akshay from Gujarat

बसपा नेता हत्याकांड: मेरठ पुलिस ने गुजरात से दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश, तमंचा-कारतूस बरामद

Thu, 04 Nov 2021 12:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Nov 2021 12:44 PM IST
सार

बसपा नेता की हत्या मामले में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश गुजरात से दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन
Meerut BSP Murder Case:  Meerut Police has arrested criminal Akshay from Gujarat
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव निवासी बसपा नेता मनोज कुमार हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी अक्षय कुमार गोस्वामी उर्फ अक्षु निवासी गुजरात को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर मेरठ लाई है। आरोपी के पास से तमंचा ओर कारतूस बरामद किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं इससे पहले पुलिस आरोपी कपिल गोस्वामी, अरुण, ओमपाल, अनुज कुमार उर्फ चीकू और नगेंद्र उर्फ लोकी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 50 हजार के इनामी अक्षय कुमार गोस्वामी की गिरफ्तारी गुजरात से दरोगा प्रवीन चौधरी, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल लोकेश भाटी थाना इंचौली मेरठ और सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल शाहनवाज, हेड कांस्टेबल ब्रह्मजीत द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
इंचौली थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी लावड़ निवासी मनोज चौधरी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इसमें अतुल सहित कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। बसपा नेता की हत्या से कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा था।

यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed