{"_id":"5f5ce58f2a54293aa93313b0","slug":"man-murder-his-wife-and-dumped-into-gangnahar-from-highway-bridge-dead-body-found-after-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर हाईवे पुल से गंगनहर में फेंकी लाश, दस दिन बाद मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर हाईवे पुल से गंगनहर में फेंकी लाश, दस दिन बाद मिला शव
Sat, 12 Sep 2020 08:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 12 Sep 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के में रतनपुरी थानाक्षेत्र में गांव फुलत निवासी गर्भवती महिला नेहा का शव दस दिन बाद गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में स्थित नाहल झाल पर अटका मिला।
विज्ञापन
बता दें कि दो सितंबर की रात्रि गांव फुलत निवासी कमल उर्फ जौनी पुत्र छोटन ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी नेहा पुत्री सुभाष निवासी हबीबपुर सीकरी थाना फुगाना की हत्या कर शव को हाईवे पुल से सठेड़ी गंगनहर में फेंक दिया था। इसके सम्बंध में पिता सुभाष ने पति, ससुर, सास, ननद व ननदोई के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। तभी से पुलिस हत्यारोपी कमल की निशानदेही पर गंगनहर में महिला के शव की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ढीली पड़ी 'खाकी' की पकड़, पुलिस कस्टडी से अब तक फरार हुए कई कुख्यात, एक पर है ढाई लाख का इनाम
विज्ञापन
गोताखोरों की सहायता से गंगनहर में घंटों तक शव की तलाश की गई, लेकिन फिर भी कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस द्वारा मेरठ से पीएसी के गोताखोरों की टीम बुलाई गई थी। लेकिन उन्हें भी शव बरामद करने में कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। इसी बीच पुलिस ने इस हत्याकांड के हत्यारोपी पति कमल उर्फ जौनी पुत्र छोटन निवासी फुलत को जेल भेज दिया था।
शव बरामदगी के संबंध में रतनपुरी पुलिस द्वारा गंगनहर पर स्थित मेरठ की सलावा व भोला और गाजियाबाद की नाहल झाल से संबंधित सभी थानों में मृतका नेहा के फोटो और एक रिपोर्ट प्रेषित कराई गाई थी। शनिवार को गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में स्थित नाहल झाल पर महिला के शव अटका होने की जानकारी रतनपुरी पुलिस को मिली थी।
जिसके बाद पुलिस त्रमृतका के माता, पिता को लेकर मसूरी पहुंचे। जहां परिजनों ने झाल में अटके शव की पहचान नेहा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने बरामद शव के फोटो से शव की शिनाख्त जेल में बन्द हत्यारोपी पति कमल से कराई। उसने भी बरामद शव को नेहा का ही बताया। इसके बाद पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।