फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maila daroga ki beti se cherchaar

महिला दरोगा की किशोरी बेटी से छेड़छाड़, जानिए, इसके बाद क्या हुआ

Thu, 16 Feb 2017 03:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Feb 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
maila daroga ki beti se cherchaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा इलाके में पुलिस मनचलों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। छेड़छाड़ को लेकर छात्रा का स्कूल जाना बंद कराने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा ही था कि क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रही महिला दरोगा की किशोरी बेटी से दो मनचलों ने सरेराह छेड़खानी कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी उसे पीटकर फरार हो गए। वहीं, महिला दरोगा ने शर्म लिहाज की वजह से तहरीर नहीं दी, तो पुलिस ने भी अपनी ओर से कार्रवाई करनी उचित नहीं समझी।

विज्ञापन


क्षेत्र में छात्राओं और युवतियों के साथ आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने में पुलिस विफल साबित हो रही है। आम लोगों की बहन-बेटियां व महिलाएं तो सुरक्षित है ही नहीं। पुलिस वालों की बेटियों को भी मनचले निशाना बना रहे हैं। जिससे साफ है कि मनचलों में पुलिस का खौफ नाम मात्र भी दिखाई नहीं दे रहा है। महिला दरोगा ने बताया कि उसकी बेटी एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। रोजाना की तरह वह बुधवार को ट्यूशन से घर लौट रही थी। इस बीच दो मनचलों ने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसकी पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन


मेरी मम्मी दरोगा हैं
यह आलम तब है जब महिला दरोगा कंकरखेड़ा थाने में करीब एक साल तक तैनात रही है। वर्तमान में वह किसी और थाने में है। छेड़छाड़ की घटना के दौरान जब छात्रा ने बताया कि वह दरोगा की बेटी है, तो मनचलों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर भी नहीं दी
दरोगा छात्रा को लेकर थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। लेकिन जब इंस्पेक्टर ने तहरीर देने के लिए कहा, तो दरोगा ने शर्म लिहाज की वजह से तहरीर देने से इंकार कर दिया और छात्रा को लेकर घर लौट गई। उसके बाद पुलिस ने भी अपनी ओर से कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल ने बताया कि महिला दरोगा यदि तहरीर देती हैं तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


मनचले को जेल भेजा
कंकरखेड़ा। सातवीं कक्षा की छात्रा को स्कूल छोड़ने पर मजबूर करने वाले मनचले को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उनकी पुत्री से स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता है। जबरन उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर उसका अपहरण करने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया कि आरोपी विकास उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed