{"_id":"577583144f1c1b072779abcc","slug":"maa-aur-bhehen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और बहन के सामने युवक को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां और बहन के सामने युवक को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
माछरा का मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा बहन से मारपीट की सूचना पर उसकी ससुराल शफियाबाद लोटी पहुंचे भाई को ससुराल वालों ने पीटकर मार डाला। इस दौरान युवक की मां और बहन बीचबचाव में आए तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार अजराड़ा निवासी आसिफा पुत्री अनीस की शादी शफियाबाद लोटी गांव में हुई थी। करीब दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह ससुराल में ही रह रही थी। आसिफा के ससुराल वालों ने उसके परिजनों की बुराई करते हुए उस पर अपने भाई को बिगाड़ने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट कर दी थी। आसिफा की सूचना पर उसका भाई शहजाद और मां मुनीजा बृहस्पतिवार सुबह अजराडा से शफियाबाद लोटी गांव पहुंचे थे।
इस दौरान शहजाद ने जब आसिफा से मारपीट का कारण पूछा तो ससुराल पक्ष गुस्से में आ गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल शहजाद तथा मुनीजा को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शहजाद की मौत हो गई। दिनदहाड़े हत्या की सूचना पर सीओ किठौर रितेश सिंह गांव में पहुंचे। इस दौरान ससुराल वाले फरार मिले।
विज्ञापन
आरोपियों के घर तोड़फोड़
शहजाद की मौत की सूचना पर अजराड़ा में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए अजराड़ा के सैकड़ों ग्रामीण लोटी पहुंच गए और आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ कर दी। मृतक के भाई आजाद ने निसार, आफताब, इज्जत व जुल्फे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों के मकान पर पीएसी तैनात की गई है।
बिलखती रह गई मां
ग्रामीणों के अनुसार ससुराल वाले जब शहजाद को पीट रहे थे तो उसकी मां बिलखते हुए हाथ जोड़कर उनसे शहजाद को छोड़ने की गुहार लगा रही थी। उसने शहजाद के दो बच्चों की भी दुहाई दी, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। उधर, शहजाद की विधवा गुलबहार और दो बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
ईदी के बदले मिली मौत
परिजनों के अनुसार शहजाद ने अपनी मां से कहा था कि आसिफा से मिलने के बाद उसे ईदी भी दे आएंगे। लेकिन परिजनों को क्या पता था कि घर की खुशियां की उजड़ जाएंगी।
विवाद की वजह कोर्ट मैरिज
लोटी निवासी हत्यारोपी का काफी दिनों से अपनी चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका दोनों परिवार विरोध कर रहे थे। कोर्ट मैरिज की कॉपी बुधवार को पुुलिस प्रेमिका के घर लेकर पहुंची। इस पर युवती के परिजन आक्रोशित हो गए। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया। देर रात इसको लेकर गांव में पंचायत बैठी। जिसमें दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। प्रेमी को इसकी भनक लगी तो उसने प्रेमिका और उसके परिवार की बदनामी के लिए कोर्ट मैरिज करने की बात कहते हुए उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। इस मामले में प्रेमी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों ने आसिफा से मारपीट कर दी थी।