फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love affair case: lover man suicide after a man murdered in Bijnor

प्रेम कहानी का अंत: पहले किया कत्ल, फिर ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह

Mon, 17 Jun 2019 07:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Jun 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Love affair case: lover man suicide after a man murdered in Bijnor
सुसाइड नोट बरामद - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर शहर में अनीस हत्याकांड के मुख्य आरोपी एजाज ने ट्रेन से कटकर खुदकशी कर ली। मरने से पहले वह अपनी प्रेमिका अनीस की पत्नी अफसाना को नहीं भूला। अफसाना को अपना मकान भी दे गया। अनीस की हत्या के लिए उसने खुद को जिम्मेदार बताया है और बाकी लोगों को बेकसूर बताया। 

विज्ञापन


उसने कहा कि हत्या के लिए वह खुद गुनहगार है। इसलिए ही वह आत्महत्या कर रहा है। रेलवे पुलिस ने एजाज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव बुडगरा निवासी 38 साल के अनीस अहमद का शव नौ जून को नहर के पास पड़ा मिला था। अनीस उत्तराखंड में मोबाइल टावर पर बिजली फिटिंग का काम करता था। ईद की छुट्टी पर वह घर आया था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करके गांव के ही रईस और अनीस के साढ़ू शबनूर को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शबनूर, रईस और एजाज ने मिलकर अनीस की हत्या की थी। एजाज के अनीस की पत्नी अफसाना से प्रेम संबंध थे। वह अफसाना से निकाह करना चाहता था। अनीस के साढ़ू शबनूर के भी अफसाना से संबंध थे। एजाज ने शबनूर को दो लाख रुपये देकर घटना के रोज अनीस को जंगल बुलवाया। तीनों ने मिलकर हथौड़े से सिर में प्रहार करने के बाद पेट में बीयर की बोतल घोंपकर अनीस की हत्या कर दी। पुलिस तभी से मुख्य आरोपी एजाज की तलाश में जुटी थी।

वहीं एजाज ने सोमवार को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एजाज की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें एजाज ने अनीस की हत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है और अन्य आरोपियों को निर्दोष बताया है। एजाज अविवाहित था और सऊदी में रहकर काम करता था। उसका सिर धड़ से अलग पड़ा मिला। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एजाज ने यह लिखा है सुसाइड नोट में
मेरा नाम ऐजाज है। मैंने ही अनीस को मारा था। इसमें किसी का कोई दोष नहीं। सारी गलती मेरी है। इसलिए मेरी सजा मौत है। मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मैं आप सबसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं, जितने भी मेरी वजह से फंसे हैं वे सब बेगुनाह हैं। मैं हर किसी की नजरों से गिर गया हूं। इसलिए मैं अब जीना नहीं चाहता हूं। हो सके तो तुम सब मुझे माफ कर देना। मेरी गलती माफी के काबिल तो नहीं, फिर भी हो सके तो मुझे माफ कर देना। मेरी सजा यही होनी चाहिए। उसने ये भी लिखा कि मैंने ही अनीस को कांच की बोतल से मारा था। इसलिए किसी का कोई दोष नहीं। इसलिए मैं पूरे होशोहवास में ट्रेन से कटकर जान दे रहा हूं। उसका घर उसके बाद अनीस के बच्चों को दे दिया जाए। मैं ट्रेन से कटकर जान दे रहा हूं। और जो पैसे मैंने अफसाना (अनीस की पत्नी) के खाते में और घर बनाने में दिए वो भी कोई और नहीं लेगा। वह सब कुछ बच्चों का होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed