{"_id":"593476484f1c1b7873bdcb0f","slug":"looted-into-the-store-looted-the-businessman-s-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर कन्फेक्शनरी में घुसकर लूटपाट, व्यापारी का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर कन्फेक्शनरी में घुसकर लूटपाट, व्यापारी का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 05 Jun 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी से लूट करने की कोशश करने वाले बदमाशों को पेश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टर्न कचहरी रोड पर रविवार शाम बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचे के बल पर कन्फेक्शनरी में घुसकर लूटपाट कर दी। विरोध करने पर तमंचे की बट से व्यापारी का सिर फोड़ दिया। बाद में आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। खून से लथपथ व्यापारी ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़कर धुन डाला। सिविल लाइन थाने में भी लोगों ने उनको पीटा।
विज्ञापन
वेस्टर्न कचहरी रोड पर कचहरी पुल के पास मोहन सिंह पुत्र एसके सिंह परिवार के साथ रहते हैं। मेन रोड पर ही उनकी मोहन कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान है। रविवार शाम करीब चार बजे मोहन सिंह अपनी दुकान पर बैठे थे। इस बीच नकाब लगाए दो युवक वहां पहुंचे और व्यापारी से कोल्डड्रिंक मांगी। जैसे ही व्यापारी उठकर चले तभी दोनों युवकों ने व्यापारी को दबोच लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। दोनों लुटेरों ने गल्ले से करीब दस हजार रुपये लूट लिए, जबकि चार हजार रुपये व्यापारी की जेब से निकाल लिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर व्यापारी के सिर में तमंचे की कई बट मारी और भाग गए। व्यापारी शोर मचाकर भागे तो लुटेरों की बाइक सड़क पर फिसल गई। इस पर वे पैदल ही फायरिंग कर भागने लगे। वहीं आसपास के लोग उनके पीछे भागने लगे। एक लुटेरा विजय नगर में विजय अग्रवाल की छत पर चढ़ गया, जिसे व्यापारी ने पकड़ लिया। जबकि दूसरे लुटेरे को नाला रोड पर विशाल और राहुल ने पकड़ लिया। दोनों की भीड़ ने जमकर पिटाई की। सिविल लाइन इंस्पेक्टर विजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने ही दोनों को जमकर पीटा। बाद में पुलिस आरोपियों को छुड़ाकर थाने ले गई। थाने में गुस्साए लोगों ने दोनों लुटेरों को मुंशी के कमरे में घुसकर पीटा। इस दौरान पुलिस से भी धक्का मुक्की हुई। बाद में पुलिस ने दोनों को हवालात में बंद कर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कार्रवाई को लेकर इंस्पेक्टर का घेराव किया। वहीं आरोपियों के पास से लूट के 14 हजार रुपये, मोबाइल, दो तमंचे, सात कारतूस, बैग, और पल्सर बाइक बरामद की है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि आरोपी अक्षय और उसका भाई विकास पुत्र सोहनपुरी गांव चिरौड़ी थाना दौराला के खिलाफ लूट और जानलेवा हमलेे की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस दौरान थाने में कचहरी पुल व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्पण गर्ग, सतीश गोयल, हरेंद्र सिंह, सुधांशु महाराज आदि मौजूद रहे।