फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   local badmaash

ज्वैलरी शॉप लूट का खुलासा, लोकल बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम

Fri, 20 Jan 2017 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 20 Jan 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
local badmaash
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

किशनपुरा में बुधवार रात सराफ अनिल मित्तल की ज्वैलरी शॉप लूटने वाले बदमाश लोकल माने जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जेल से हाल में छूटा एक स्थानीय बदमाश रडार पर है।

विज्ञापन


40 मिनट में वारदात
बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशनपुरा और मलियाना मार्केट में रेडीमेड गारमेंट शॉप, सराफ और डेरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली। जिसमें पता चला कि बदमाशों ने वारदात को करीब 40 मिनट में अंजाम दिया। बदमाश बुधवार रात आठ बजने से कुछ मिनट पहले मलियाना चौकी की ओर से मलियाना पुल के नीचे से होते हुए ज्वैलरी शॉप पर पहुंचे थे। रेकी के बाद बदमाशों ने करीब 8:15 बजे वारदात को अंजाम दिया और करीब 8:30 बजे किशनपुरा मार्केट के बीच से होते हुए फरार हुए थे। बदमाशों की बाइक बहुत तेज थी। उनके चेहरे ढके थे। पीछे बैठे बदमाश के हाथ में बैग था। संभवत: उसी में लूटी गई ज्वैलरी थी। उनके पीछे व्यापारी दौड़ रहे थे। बाइक सवार दो युवक भी बदमाशों के पीछे तेजी से दौडे़ थे।
विज्ञापन


बाइक की पहचान
फुटेज में बदमाशों के चेहरे साफ नहीं मिले। लेकिन बदमाशों की बाइक का पता चल गया। इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक के अनुसार बदमाश स्प्लेंडर बाइक से आए थे। बदमाशों की कद काठी और लूट के दौरान उनकी बोलचाल के आधार पर यही माना जा रहा है कि वारदात में लोकल बदमाशों का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफ से शिनाख्त
पुलिस ने पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। जिनकी पीड़ित सराफ अनिल मित्तल से शिनाख्त कराई गई। आसपास के दुकानदार भी थाने पहुंचे। वारदात के दौरान बदमाशों के चेहरे ढके थे, इसलिए इन संदिग्ध लोगों के चेहरे ढकवाकर भी शिनाख्त कराई गई। इंस्पेक्टर के अनुसार इनमें एक बदमाश मुल्तान नगर का भी है। एक बदमाश हाल ही में जेल से छूटकर आया है। पुलिस अब लैब की मदद से फुटेज में कैद हुए बदमाशों के चेहरे साफ कराने में लगी है।


60 घंटे का अल्टीमेटम
वारदात का खुलासा करने के लिए व्यापारियों ने पुलिस को 60 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही मलियाना चौकी इंचार्ज को भी सस्पेंड करने की मांग की। बृहस्पतिवार को शिव मंदिर में हुई किशनपुरा व्यापार संघ की आपात बैठक में अध्यक्ष कृष्ण कुमार कंसल ने कहा कि क्षेत्र में पूर्व में भी कई घटनाएं हुईं। लेकिन पुलिस मार्केट की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। कई दिनों से गश्त तक नहीं हुई, जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया। व्यापारियों में इस बात को लेकर भी रोष था कि पुलिस चुनाव में लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने का दबाव बना रही है। इन हालातों में हम कैसे शस्त्र जमा करा दें। पुलिस को इसमें छूट देनी चाहिए। अध्यक्ष के अनुसार यदि शनिवार सुबह आठ बजे तक घटना नहीं खुलती तो इसके व्यापारी बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। बैठक में विनोद उपाध्याय, सुरेश गिरी, सतेंद्र कुमार, सुधीर त्यागी, अशोक पाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed