{"_id":"58af3e024f1c1b6f1cb246e2","slug":"lady-kidnaped-makes-comunal-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना से महिला का अपहरण, सांप्रदायिक तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरधना से महिला का अपहरण, सांप्रदायिक तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना क्षेत्र के एक गांव से एक विधवा का अपहरण हो गया। महिला के परिजनों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप लगाया है। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की रात में पंचायत होने की चर्चा पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
पुलिस के मुताबिक विधवा अपने मकान में निर्माण करा रही थी। जिसमें राजमिस्त्री नवाब निवासी नाहली था। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर महिला मकान में अकेली थी। इस दौरान राजमिस्त्री ने कुछ युवक बुलाए और महिला को जबरन उठाकर ले गया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी। लोगों ने महिला के रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। रात में ग्रामीणों को महिला की लोकेशन एक गांव में होना पता चली।
महिला को बरामद करने के लिए लोगों की पंचायत हुई। पंचायत का पता लगते ही सरधना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी नवाब के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस ने रात में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन महिला सुराग नहीं लगा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते दोनों गांव में ही सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।