{"_id":"57a632494f1c1b7d112b8e47","slug":"kuchery-me-salmaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में हत्यारोपी सलमान पर हमले की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में हत्यारोपी सलमान पर हमले की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 07 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
बिलाल हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सलमान को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान सलमान पर हमला करने के लिए वहां लोग एकत्र हो गए। इसकी जानकारी लगने पर एसएसपी ने कचहरी में पुलिस और पीएसी तैनात करा दी।
सोतीगंज निवासी बिलाल की 9 जुलाई को सलमान और उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को सलमान को गिरफ्तार किया था। शनिवार को सदर पुलिस सलमान को कोर्ट में पेश करेगी, इसकी जानकारी बिलाल के परिजनों को थी। शनिवार दोपहर सलमान पर हमला करने के इरादे से सोतीगंज के लोग कचहरी पहुंच गए। दोपहर तीन बजे भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सदर बाजार इंस्पेक्टर ने आरोपी सलमान को एसीजेएम-2 की कोर्ट में पेश किया।
आरोपी पर हमला करने लोग कचहरी पहुंचे हैं, इसकी जानकारी पर एसएसपी ने कचहरी में सिविल लाइन, सदर बाजार, लालकुर्ती थाना पुलिस और पीएसी तैनात कर दी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और हत्यारोपी सलमान को कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर सदर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान निवासी गुदड़ी बाजार कोतवाली को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दो घंटे चला आंख मिचौली का खेल
कचहरी में पुलिस और लोगों के बीच दो घंटे तक आंख मिचौली का खेल चलता रहा। पुलिस सलमान को कभी सीजेएम की कोर्ट में तो कभी एसीजेएम की कोर्ट में पेश करने की बात कहती थी। जिसको लेकर सोतीगंज के लोग इधर उधर भागते रहे। पुलिस ने बड़ी चालाकी के साथ आरोपी सलमान को कोर्ट में पेश किया और फिर उसको जेल भेजा।