फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kinnar hungama

किन्नरों का थाना किठौर परिसर में हंगामा

Sun, 04 Sep 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 04 Sep 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
kinnar hungama
किन्नरों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
 किन्नरों ने मामूली विवाद में शनिवार को थाना परिसर और सड़क पर जमकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने लाठी फटकार कर किन्नरों को खदेड़ा। वहीं, दो को शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक किन्नर शनिवार को थाने पहुंचा। उसने बताया कि वह दिल्ली में रहता है। आरोप है कि करीब दस माह पूर्व उसका साथी किन्नर उसके पास पहुंचा। वह मौका पाकर ज्वैलरी और नगदी लेकर भाग आया। इससे उसे करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के किन्नरों को हुई तो वे भी क्षेत्र के अन्य किन्नरों संग थाने पहुंच गए। उसने बताया कि आरोप निराधार है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि दोनों में अरसे से सीमा विवाद है। इसी दौरान दोनों पक्षों के किन्नरों के बीच थाने में कहासुनी और गालीगलौज शुरू हो गई। इस पर दोनों पक्षों ने थाने में हंगामा कर दिया। किन्नरों को झगड़ते देख सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। इसके बाद कस्बे के कुछ गणमान्य लोग थाने पहुंचे और समझौते का प्रयास किया। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों पक्ष थाने के सामने ही भिड़ गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर किन्नरों को खदेड़ा। वहीं, पुलिस ने गुलफाम और शारदा का शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि मामला दिल्ली का है। यहां उत्पात मचा रहे दो किन्नरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नरों ने लांघी सीमा
किन्नरों ने थाने के सामने सड़क पर विरोधस्वरूप सीमा लांघने में कसर नहीं छोड़ी। जिसे देखने वाले वहां खड़े लोग भी शरमा गए। पुलिस ने इस पर शांति व्यवस्था को संभालने के लिये सख्ती की तो किन्नर वहां से भाग खडे़ हुए।


क्षेत्र के किन्नर भी थाने पहुंचे
विवाद की जानकारी पाकर क्षेत्र के अन्य किन्नर भी थाने पहुंच गए। उन्होंने भी उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस के खिलाफ भी तंज कसे। हालांकि शुरू में पुलिसकर्मी शांत रहे परंतु बाद में उनको दूर तक खदेड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed