{"_id":"570022e84f1c1b4202f0022a","slug":"killed-innocent-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पिता ने छीन ली मासूम की जिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पिता ने छीन ली मासूम की जिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की जिंदगी छीन ली। पांच दिन अस्पताल में नाजुक हालत में रहे मासूम ने आखिरकार शनिवार को दम तोड़ दिया। लाड़ले की मौत होते ही मां का सब्र भी जवाब दे गया। आरोप लगाया कि शराबी पति ने उसकी गोद से छीनकर उसके लाड़ले को जमीन पर पटका था। जिस कारण मासूम के गले की हड्डी टूट गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मामला सरूरपुर थाना क्षेत्र के रासना गांव का है। विशाल हलवाई का काम करता है। 28 मार्च की रात विशाल शराब पीकर घर पहुंचा था। शराब पीकर घर आने पर उसकी पत्नी एकता से उसकी कहासुनी हो गई। जिस पर विशाल ने एकता की पिटाई कर उसकी गोद से छीनकर चार माह के अपने मासूम बच्चे अक्षय को जमीन पर पटक दिया था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगोें की भीड़ लग गई थी। अक्षय को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसके गले की हड्डी टूटना बताया था।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने पर 31 मार्च को बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पांच दिन जिंदगी और मौत के बीच झूलते अक्षय ने शनिवार को आखिरी सांस ली। इसकी जानकारी लगते ही सरूरपुर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मामूली मारपीट बताई थी
एकता ने खुद को और बेटे को मामूली चोट बताकर पांच दिन पहले सरूरपुर पुलिस को जानकारी दी थी। मामला परिवार से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने विशाल के खिलाफ एनसीआर लिख दी थी, लेकिन बच्चे के मरने की जानकारी लगते ही महिला ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए। इसे पहले बखेड़ा होता, पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया।
अस्पताल में देखने तक नहीं गया
पुलिस के मुताबिक एकता को ज्यादा गुस्सा इस बात पर भी था कि पांच दिन तक एकता अस्पताल में बेटे का इलाज कराती रही, लेकिन विशाल एक बार भी उसे देखने नहीं गया। महिला ने आरोप लगाया कि विशाल शराब का आदी हो चुका है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।