फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnaping of the groom nephew in Meerut at Uttar Pradesh

शादी समारोह से दूल्हे की भांजी का अपहरण, देर रात तक नहीं लगा कोई सुराग

Thu, 09 May 2019 03:34 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 09 May 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
Kidnaping of the groom nephew in Meerut at Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक फोटो

मेरठ के बिजली बंबा बाईपास स्थित ग्रांड सेलिब्रेशन में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे की भांजी का अपहरण हो गया। पुलिस और परिजन छात्रा की तलाश करते रहे। लेकिन सुराग नहीं लगा। परतापुर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी युवक की शादी काजीपुर गांव की युवती से तय हुई थी। शादी समारोह बिजली बंबा बाईपास पर ग्राम बजौट के पास ग्रांड सेलिब्रेशन में चल रहा था। बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 15 वर्षीय छात्रा अपने मामा की शादी में आई थी। मंगलवार रात करीब 12:30 बजे जयमाला के दौरान छात्रा अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आखिरी बार उसे स्टेज के सामने सोफे पर बैठे देखा था। इस दौरान कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि छात्रा का अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पहले बताया कि छात्रा को मंडप के बाहर से कार से अपहरण करके ले गए हैं। मंडप के बाहर की पार्किंग खरखौदा थाना क्षेत्र की सीमा में पड़ती है। जिसको लेकर खरखौदा और परतापुर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। हालांकि पुलिस ने परिजनों के साथ मंडप के सभी कमरों की तलाशी ली।  आसपास के खेतों में भी कांबिंग की गई। लेकिन छात्रा का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टरकाती रही पुलिस
पीड़िता के पिता ने बताया कि वह मंगलवार रात में ही परतापुर थाने पर पहुंचे। पुलिस ने खरखौदा क्षेत्र की बिजली बंबा पुलिस चौकी पर जाने की सलाह दी। वह वहां पहुंचे तो उन्हें खरखौदा थाने जाने के लिए कह दिया जाता। वह थाने और चौकी के चक्कर काटते रहे। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बुधवार को काजीपुर के छात्र नेता परतापुर थाने पहुंचे, जिसके बाद छात्रा के पिता की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

जल्द कर लेंगे बरामद
छात्रा के पास मोबाइल नहीं था। मंडप में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे। अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लेंगे। - तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर परतापुर

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed