फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kidnap attempt for girl, protest

बच्ची को उठाने का प्रयास, जमकर हंगामा

Sun, 26 Feb 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
 kidnap attempt for girl, protest
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रोहटा रोड पर शनिवार को आठ साल की बच्ची को दो युवकों ने उठाने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर भीड़ लग गई। लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। जानकारी पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर जीप में तोड़फोड़ कर दी। विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जवाहरनगर में बच्ची दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे पांच रुपये देकर पहले अपनी बातों में लगा लिया। युवक उसे अपनी बाइक पर बैठाने लगे। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके मुंह पर कपड़ा लगाकर बाइक पर बैठा लिया। बच्ची की आवास सुनकर एक युवक चिल्लाने लगे। देखते देखते लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। सूचना पर कश्यप निषाद कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय कश्यप मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस जैसे ही आरोपी को जीप में डालकर ले जाने लगी तो आक्रोशित लोगों ने जीप को घेर लिया। लोगों ने रोजाना छेड़खानी होने की बात कहकर पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। पुलिस जीप में तोड़फोड़ तक की। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


दूसरे आरोपी की तलाश
सीओ दौराला बीएस वीर कुमार ने बताया कि आरोपी सोनू निवासी फाजलपुर है, जोकि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। आरोपी की निशानदेही पर उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है। दूसरा आरोपी भी बिहार का रहने वाला है। इससे पहले भी नशा करके आरोपी छेड़छाड़ कर चुके है। वहीं इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी पर हंगामा
मामले की जानकारी पर बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शोभापुर पुलिस चौकी पर हंगामा किया। महिलाओं ने आरोपी और पुलिस को खरीखोटी सुनाई। आरोपी को पुलिस कस्टडी में पीटने का प्रयास किया गया। पुलिस ने लोगों से कहा कि एसएसपी साहब निरीक्षण पर निकले हैं। शांत रहो, जैसी चाहोगे वैसी कार्रवाई हो जाएगी। तब जाकर लोग शांत हुए।


सीमा विवाद में उलझी पुलिस
बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े आठ साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। लोगों ने एक आरोपी को रंगे हाथों में पकड़ भी लिया। इतना गंभीर मामला होने के बाद भी पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। चौकी पर पहुंचे परिजनों को मामला टीपीनगर क्षेत्र का बताकर टरकाने का प्रयास किया गया। परिजनों ने हंगामा किया, तब पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed