फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnap

लूट में विफल होने पर महिला की थी अगवा   

Thu, 17 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेेरठ Updated Thu, 17 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kidnap
पी‌ड़ितों से पूछताछ करतीं डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला
लूटपाट में विफल होने पर बदमाशों ने महिला और उसके दोनों बच्चों को अगवा कर लिया था। घेराबंदी होने का पता लगते ही बदमाशों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज के सामने छोड़ दिया था। इसका खुलासा दंपति की कॉल डिटेल और घटनास्थल पर जांच पड़ताल से हुआ। बहसूमा पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


माधवपुरम, ब्रह्मपुरी निवासी कार सवार डेंटिस्ट कमलेश कुमार को बदमाशों ने बहसूमा में नहर पुल के पास बंधक बनाकर फेंक दिया था, जबकि कमलेश की पत्नी और दोनों बच्चों को बदमाश कार समेत अगवा करके ले गए थे। मेडिकल कॉलेज के पास तीनों को कार से उतारकर बदमाश कार लेकर गढ़ की तरफ फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही थी।
विज्ञापन


जिसमें कॉल डिटेल में तीनों युवकों की भूमिका सामने आयी है। बहसूमा एसओ बचन सिंह सिरोही का कहना है कि तीन संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस मामले की जांच के बाद इस वारदात का सही खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद की नाकामी छुपा रही पुलिस
महिला और उसके दो बच्चों को बदमाश देहात से कार समेत उठाकर शहर में लाकर छोड़ गए। लूटी हुई कार गाजियाबाद में बदमाशों ने छोड़ी। बदमाशों को पकड़ने में मेरठ पुलिस फेल हो गई। अपनी नाकामी छुपाने के लिए  पुलिस अधिकारी पीड़ित महिला पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस के पास कॉल डिटेल में ऐसा कोई नंबर नहीं मिला, जिससे आरोप सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed