फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khalistani terrorist Tirath Singh has revealed many secrets in UP ATS interrogation

खालिस्तानी समर्थक आतंकी ने पूछताछ में उगले राज, एटीएस अधिकारियों को दीं चौंकाने वाली जानकारी

Sun, 31 May 2020 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 May 2020 11:05 AM IST
सार

  • खालिस्तानी समर्थक आतंकी तीरथ सिंह की गिरफ्तारी का मामला।
  • विदेशी ग्रुप से जुड़ा था केएलएफ का सदस्य तीरथ।
  • खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट केएलएफ का सक्रिय सदस्य।
  • सीमा पार से गोला बारूद की खेप मंगाने की थी तैयारी।

विज्ञापन
Khalistani terrorist Tirath Singh has revealed many secrets in UP ATS interrogation
गिरफ्तार आतंकी तीरथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में खालिस्तान मूवमेंट से जुड़े आतंकी तीरथ सिंह को यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में शनिवार सुबह मेरठ से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी थापर नगर गुरुद्वारा के पास स्थित खालसा स्कूल से की गई। खालिस्तानी समर्थक आतंकी तीरथ सिंह के बारे में एटीएस अधिकारियों ने चौंकाने वाली जानकारी दी है।  
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार तीरथ सिंह खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) का सक्रिय सदस्य है। वह ब्रिटेन (यूके) निवासी गुरु शरण बीर सिंह से मैसेंजर पर जुड़ा था। यूके बेस्ड इस ग्रुप में 180 देशों के सदस्य जुड़े हैं जिसमें तीरथ सिंह भी था। 
विज्ञापन


तीरथ सिंह मैसेंजर पर 20-20 रेफ्रैंडम ग्रुप लगातार बढ़ाता जा रहा था। एटीएस अधिकारियों के अनुसार तीरथ सिंह ने पूछताछ में बताया कि गुरु शरण बीर सिंह ने उसे चैट में लिखा था कि साल 2020 में खालिस्तान एक अलग देश बन जाएगा। इसको लेकर पूरे देश में वोटिंग हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि मुझे खालिस्तान का प्रचार करने के लिए 20-20 रेफ्रैंडम ग्रुप का प्रसार करने को कहा गया था। उसके बाद वह इस ग्रुप से जुड़कर चैटिंग करता था। तीरथ सिंह को सीमा पार से गोला बारूद के खेप मंगाने के लिए एक हथियार तस्कर से जोड़ा गया था।  

उसके दम पर बड़ी घटनाएं कर पंजाब में आतंक का माहौल बनाने की कोशिशें चल रही थीं। विदेशी ग्रुप में कनेक्शन और केएलएफ का सक्रिय सदस्य होने के चलते वह पंजाब पुलिस के रडार पर आ गया था। सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहता था। पंजाब पुलिस के स्पेशल सेल ने मोहाली में तीरथ सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद से ही वह निशाने पर आ गया था।

पिता रिक्शा चालक, भाई सेवादार 
एटीएस के अनुसार आठवीं तक पढ़ा तीरथ सोतीगंज स्थित एक ऑटोमोबाइल शॉप में चार साल से नौकरी करता था। पिता अशोक कुमार रिक्शा चालक है। भाई गुरुमुख सिंह गुरुद्वारे में सेवा करता है। पांच बहनें हैं। तीरथ भाईबहनों में सबसे बड़ा है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed