फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   karkhoda me

खरखौदा में शराब पीने से एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 19 Jul 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 19 Jul 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
karkhoda me
शराब - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 देहात क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का धंधा जोरों पर है। रविवार रात खरखौदा में जहरीली शराब ने एक अधेड़ की जान ले ली। जबकि दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने शराब पीने से मौत बताया तो पुलिस और आबकारी विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक युवक से अवैध शराब भी बरामद की है।
खरखौदा निवासी नेपाल (52) शराब पीने का आदी था। लगातार शराब पीने से उसकी किडनी और लीवर खराब हो गया। परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम को भी नेपाल ने कस्बा स्थित एक दुकान से शराब खरीदी थी। जहां रात में उसकी शराब पीने से मौत हो गई।
विज्ञापन

अधेड़ की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शराब पीने से मौत होना बताया तो पुलिस के हाथ पैर फूल गये। जिस पर खरखौदा पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नेपाल की मौत के बाद पुलिस उसे बीमारी से मौत होना बताने लगी। बाद में परिजनों ने पुलिस के कहने पर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कस्बा निवासी मनीष और रमेश की हालत गंभीर बनी है। दोनों ही अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी पाकर आबकारी टीम थाने पहुंची तथा पुलिस के साथ कस्बे में अवैध शराब बिक्री को लेकर छापा मारा। पुलिस टीमों ने खरखौदा क्षेत्र में कई स्थानों पर रात में छापेमारी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed