{"_id":"584c55624f1c1be35944bdf1","slug":"kapil-katar-ko","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ जेल में बंद कपिल कटार को उधम सिंह गैंग से जान का खतरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ जेल में बंद कपिल कटार को उधम सिंह गैंग से जान का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज राणा मर्डर के बाद कुख्यात ऊधम सिंह का गैंग मेरठ जेल में बंद बिजनौर के बदमाश कपिल कटार के पीछे पड़ गया है। कपिल कटार ने उधम सिंह गैंग समेत कई अपराधियों से अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा मांगी है। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बुलेट प्रूफ जैकेट दिलाने की भी मांग की है।
मंडावर थाने के गांव मौजमपुर सूजान निवासी कपिल कटार ने कई साल पहले बिजनौर में सुनील ढाका की हत्या कर दी थी। इससे बाद अधिवक्ता कपिल विश्नोई का मर्डर भी कराया था। कपिल कटार इन दिनों मेरठ जेल में बंद है। 22 जुलाई को बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में मनोज राणा पर शूटरों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मर्डर में मेरठ का अनुभव, बिजनौर निवासी अरुण कबाड़ी, वरुण, अलीम व नगर पालिका का सभासद सार्थक उर्फ विक्की जेल में हैं। मनोज राणा उधम सिंह गैंग से जुड़ा था। सूत्रों के मुताबिक उधम सिंह का गैंग मनोज राणा मर्डर का बदला लेने के लिए कपिल कटार को ठिकाने लगाना चाहता है। कपिल के अन्य दुश्मन भी उधम सिंह से जुड़ गए हैं।
कपिल के परिजनों के मुताबिक मेरठ से बिजनौर पेशी पर आने के दौरान मवाना बाईपास के पास पहले भी कपिल पर शूटर हमला कर चुके हैं। कपिल कटार ने अपनी जान का खतरा बताकर पुलिस के आला अफसरों से सुरक्षा मांगी हैं। सुनील ढाका मर्डर की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही र्है। इस केस की पेशी पर कपिल को एक माह में दो बार बिजनौर आना पड़ता है। कपिल कटार ने एडीजे द्वितीय बिजनौर की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट दिलाने की मांग की है।