{"_id":"58b917794f1c1b87598312f8","slug":"ix-student-rape-created-video-the-threat-to-put-on-the-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"9th की छात्रा से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, नेट पर डालने की धमकी, तीनों युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
9th की छात्रा से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, नेट पर डालने की धमकी, तीनों युवक फरार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शुक्रवार को नौवीं की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी तीनों युवक फरार हैं, छात्रा ने बताया कि आरोपी युवकों ने वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की पढ़ाई कर रही हैं। छात्रा का आरोप है कि 28 फरवरी को गांव के तीन युवक उसे अगवा करके ले गए। जहां नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गैंगरेप किया। फिर बाद में उसे बेहोशी की हालत में गांव के बाहर फैंककर फरार हो गये। छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसकी मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाई थी। साथ ही उन्होंने धमकी दी थी कि अगर घर में परिजनों या पुलिस में शिकायत की तो वीडियो को नेट पर डाल देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार को भी आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी। छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर भावनपुर थाने पहुंचे। एसओ भावनपुर सत्येंद्र यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में आया है कि आरोपियों ने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन