फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent in Meerut

पुलिस कल कोर्ट में पेश करेगी चार्जशीट

Mon, 22 Feb 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 22 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
ISI agent in Meerut
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद इजाज से बरामद किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच पुलिस कर चुकी है। पुलिस ने पूरे मामले में तथ्यों और फोरेंसिक रिपोर्ट को आधार मानते हुए चार्जशीट तैयार की है, जिसको पुलिस मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस चार्जशीट के मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों से एक गोपनीय मीटिंग भी करेगी। माना जा रहा है कि पुलिस चार्जशीट के अनिवार्य समय (90 दिन) पूरा होने से एक दिन पूर्व 23 फरवरी को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। मेरठ समेत कई छावनियों के गोपनीय दस्तावेजों के साथ 27 नवंबर  2015 को कैंट स्टेशन के पास से एसटीएफ ने पाकिस्तान निवासी मोहम्मद इजाज को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उसके पास से मोबाइल, पेनड्राइव, लैपटॉप समेत कई दस्तावेज बरामद किए थे। जिनकी सीबीआई की फोरेंसिक लैब से जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है। अभी तक पुलिस ने चार्जशीट के लिए पूरी रिपोर्ट तैयार की है। विवेचना सदर थाने के एसआई धर्मेंद्र कुमार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि चार्जशीट तैयार की जा चुकी है। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed