{"_id":"87a3258aec9e9d576fdfe53f8293646f","slug":"isi-agent-in-meerut-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी गतिविधियों की आशंका, जोन में अलर्ट जारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी गतिविधियों की आशंका, जोन में अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 08 Dec 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
पाक जासूस इजाज से छह दिन की पूछताछ में स्पष्ट हो गया कि आईएसआई के निशाने पर वेस्ट यूपी है। आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सोमवार से आईजी आलोक शर्मा ने मेरठ जोन में अलर्ट जारी कर दिया। कप्तानों को निर्देश दिया कि धार्मिक स्थल व कार्यक्रमों पर पुलिस की पैनी नजर रहनी चाहिए। कैंट इलाके में घूमते संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर सख्ती से पूछताछ की जाए।
एसटीएफ ने पाक जासूस इजाज को गिरफ्तार कर सदर बाजार पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने रिमांड पर लिया तो देश की सुरक्षा से जुड़ी कई जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। आईजी आलोक शर्मा ने भी जासूस से पूछताछ की थी। जिसमें स्पष्ट हुआ कि जासूस आईएसआई के नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए वेस्ट यूपी में आया था। इजाज ने आर्मी की गोपनीय जानकारी और देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान भेजी।
आईजी ने सभी कप्तानों को निर्देश दिया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा में आईएसआई द्वारा भेजे गए जासूसों की आतंकी गतिविधियां संचालित हैं। जिसके मद्देनजर सभी जनपदों में अलर्ट जारी किया गया। आईजी ने कहा कि आतंकियों के निशाने पर धार्मिक स्थल, कार्यक्रम और पर्यटन स्थल हो सकते हैं। जिन पर पुलिस को चौकसी बरतनी होगी। आतंकियों को शरण देने वालों पर भी नजर रखी जाए। शरण दाताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। अपने इलाके के संदिग्ध लोगों का वेरिफिकेशन भी जरूर कराएं।