फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent in Meerut

मां से फोन पर बात करते-करते क्यों फफक पड़ा जासूस इजाज?

Fri, 04 Dec 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 04 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
ISI agent in Meerut
पाक जासूस मोहम्मद इजाज के खिलाफ पुलिस हर स्तर पर सुबूत जुटाने में लगी है। इजाज के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि करने के लिए कोर्ट की विशेष अनुमति के बाद बृहस्पतिवार को उसकी पाकिस्तान स्थित उसके परिजनों से फोन पर बात कराई गई। पुलिस ने पाक जासूस की करीब छह मिनट की बातचीत को सुबूत के तौर पर रिकॉर्ड भी किया है।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस के सामने यह भी चुनौती थी कि वह किस तरह से पाक जासूस को ऑन रिकॉर्ड पाकिस्तानी नागरिक साबित करे। हालांकि, इजाज ने खुद अपने कबूलनामे में कहा था कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है और विशेष मिशन के तहत पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारत जासूसी के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद भी कानूनी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सदर थाना बाजार पुलिस पाक जासूस को कोई भी मौका नहीं देना चाहती। इसी के तहत बृहस्पतिवार को विवेचक धर्मेंद्र कुमार ने कोर्ट से अनुमति लेने के बाद आईएसआई एजेंट  इजाज की पाकिस्तान स्थित उसके घर पर बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीओ से कराई छह मिनट तक बातचीत
पुलिस इजाज को बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे रोडवेज बस अड्डा स्थित श्री पीसीओ लेकर पहुंची। जहां इजाज की पाकिस्तान स्थित उसके घर पर बात कराई गई। इजाज ने अपने भाई हहाद उर्फ प्रिंस के मोबाइल फोन पर कॉल की। करीब छह मिनट में इजाज ने अपनी मां इरशाद बेगम, बहन शबनम, शहजाद और छोटी बहन शाजिदा से बात की।

मां से बात कर फूट-फूटकर रोया

बहन से बातचीत के दौरान इजाज को जब मां के बीमार होने का पता चला तो मां से बात कर वह फूट-फूटकर रोया। वह मां का हाल पूछता रहा और रोता रहा। उसने मां से कहा कि उसे भारतीय पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन वह ठीक है। इजाज ने मां को दिलासा दिया कि फिक्र मत करना, वह जल्द ही आ जाएगा।

शादी में न जाने पर मलाल
पाक जासूस ने फोन पर बात करते हुए अपनी छोटी शाजिदा से कहा कि उसे उसकी शादी में न आ पाने का मलाल है। उसकी पाकिस्तान आने की पूरी योजना थी, लेकिन ऐन वक्त पर नहीं आ सका। बता दें कि शाजिदा की शादी का पूरा खर्च आईएसआई ने ही उठाया था।


सब जानते थे इजाज के मंसूबे
आईएसआई के लिए भारत में जासूसी करने के पाक जासूस इजाज के मंसूबे को उसका भाई ही नहीं मां और बहन भी जानते थे। लेकिन कभी किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। इजाज पकड़े जाने से पहले अपनी मां, बहन और भाई से अक्सर बात करता था। जिसके पीछे आईएसआई से मिल रही मोटी रकम भी बड़ी वजह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed