फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inter college ka clerk

इंटर कॉलेज का क्लर्क घर में जिंदा जला

Fri, 30 Dec 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
inter college ka clerk
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परतापुर में बुधवार देर रात इंटर कालेज का एक क्लर्क संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जल गया। गंभीर हालत में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घर के बरामदे में खड़ी एक बाइक भी जली है। परिजन सोए हुए थे इसलिए आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। संभावना है कि बरामदे में सुलग रहे अलाव की चिंगारी बाइक के रिसते पेट्रोल में गिरने से आग लगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मवाना के ढिकौली निवासी गुलशन कुमार जयंत परतापुर की जीवनपुरी कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। वह बागपत जिले के एक इंटर कालेज में क्लर्क थे। बुधवार देर रात जयंत अपने मकान में थे। अचानक घर में चीख पुकार सुनकर पड़ोसी उनके घर की ओर दौडे़। अंदर देखा तो जयंत आग से बुरी तरह झुलसे हुए थे। बरामदे में खड़ी बाइक भी जल रही थी। परिजन और पड़ोसी किसी तरह आग बुझाकर जयंत को गंभीर हालत में केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इस घटना के बाद परिजन और मोहल्ले वाले यही आशंका जता रहे हैं कि शायद बरामदे में जल रहे अलाव की चिंगारी बाइक से रिसे पेट्रोल पर चली गई होगी। इसी वजह से आग लगी होगी और जयंत उसे बुझाने के प्रयास में खुद भी इसकी चपेट में आ गए। वहीं, मोहल्ले में यह भी चर्चा है कि दंपति में अक्सर कलह रहती थी। शायद इसी वजह से जयंत ने खुद बाइक से पेट्रोल निकालकर आत्मदाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना कैसे जला शरीर
जयंत के शरीर का अधिकांश हिस्सा जला हुआ था। चर्चा है कि जयंत बाइक में लगी आग बुझाने के प्रयास में इस कदर नहीं झुलसता। ऐसी हालत तभी होती है, जब खुद शरीर पर तेल डालकर जलाया हो।


तहरीर पर कार्रवाई करेंगे
इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दूबे का कहना है कि मृतक के परिजन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। शायद वह सो रहे होंगे। लोग संभावना जता रहे हैं कि अलाव की वजह से बाइक में आग लगी होगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि तहरीर आती है तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed