{"_id":"69b451b9a9116eec7de4e760b358a00e","slug":"incident-in-meerut-two-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक समेत रजवाहे में गिरने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक समेत रजवाहे में गिरने से दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोफापुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी। सिर पटरी से टकराने के बाद रजवाहे में गिरने से दोनों की मौत हो गई। एक युवक के परिजनों ने हत्या कर रजवाहे में फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। रविवार शाम एक शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
डौरली निवासी वसीम (24) की शादी लखीपुरा निवासी रुबीना से छह साल पहले हुई थी। रविवार को रुबीना की गांव तोफापुर निवासी बुुआ की दो बेटियों शबनम और सानो की बारात आनी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वसीम अपने भाई-बहन के साथ शनिवार शाम बाइक से तोफापुर गया था।
विज्ञापन
जबकि रुबीना कई दिन पहले वहां पहुंच गई थी। शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार आरिफ (18) पुत्र सिराजुद्दीन निवासी इकरामनगर, मवाना भी आया हुआ था। वसीम और आरिफ बाइक से मसूरी गांव तक घूमने के लिए चले गए। वहां से देर रात लौटते समय तोफापुर गांव से पहले बाइक अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी।
विज्ञापन
दोनों के सिर पटरी से टकराए और दोनों रजवाहे में जा गिरे। कुछ दूरी पर चल रहे कार सवार रिश्तेदारों ने वसीम और आरिफ को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। गांव में फोन कर अन्य रिश्तेदारों को जानकारी दी गई। रात करीब ढाई बजे कंट्रोल रूम को बताया गया। वसीम के पिता रफीक और मां हाजिया घटनास्थल पर पहुंच गए और बेटे की हत्या कर रजवाहे में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार दोपहर बाद दोनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
पांच बहनों में अकेला था आरिफ
आरिफ पांच बहनों का अकेला भाई था। उसकी मां बानो ने बताया कि आरिफ दिल्ली में ऑटो चलाता था। वहां कमाकर वह रुपये भेजता था, जिससे घर चलता था। वहीं हाजिया ने बताया कि उसका बेटा वसीम मेरठ स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर के यहां कार चालक था। करीब छह साल से पूरा परिवार डौरली में रह रहा था। पिता रफीक कपड़ों की धुलाई का काम करते हैं। वसीम के चार साल की बेटी माही और ढाई साल का बेटा अरमान है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
गमगीन माहौल में विदाई
दो जवान मौतें होने पर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बारात आई और निकाह के बाद सादगी के साथ दोनों लड़कियों की विदाई हो गई।