फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In possession of the illegal possession of land

किठौर में फिर पकड़ी अवैध असलहों की खेप

Thu, 21 Mar 2019 02:09 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 21 Mar 2019 02:09 AM IST
सार

- दो आरोपी गिरफ्तार, सरगना को ढूंढ रही है किठौर पुलिस
- एनआईए-एटीएस की भी असलहा बनाने वालों पर नजर
- किठौर के राधना-बहरोडा संपर्क मार्ग चल रही थी फैक्टरी

विज्ञापन
In possession of the illegal possession of land
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन

 किठौर इलाका अवैध असलहा बनाने का बड़ा अड्डा बन चुका हैं। जिसका खुलासा एनआईए-एटीएस भी कर चुकी है। इसके बावजूद हथियार बनाने वालों पर मजबूत शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। किठौर में फिर अवैध असलहे की खेप पकड़ी गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है।  
इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा के मुताबिक मंगलवार को पुलिस ने राधना-बहरोडा संपर्क मार्ग के जंगल में छापेमारी की थी। जहां से राधना इनायतपुर किठौर निवासी रिफाकत पुत्र रियासत व फकीरा उर्फ मामू पुत्र मुद्दी उर्फ अलीमुदीन को गिरफ्तार किया है। जहां से 12 बोर की एक बंदूक, एक बंदूक 315 बोर, एक पोनी बंदूक, दो तमंचे, तीन अधबने तमंचे समेत हथियार बनाने के औजार बरामद किये। वहीं, कई अधबने तमंचे व बंदूक भी मिलना बताया है। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाने में सजाए हथियार, आरोपी जेल में
सवाल बड़ा है कि आरोपियों को गुपचुप तरीके से क्यों जेल भेजा गया। पुलिस ने बुधवार बने व अधबने अवैध हथियारों को थाने में सजाया। आरोपियों के बारे में पूछा गया तो पुलिस ने बताया कि उनको जेल भेज दिया है। आपको फोटो चाहिए, वह मिल जाएगा। सवाल उठता है कि आखिर आरोपियों को मीडिया से क्यों छिपाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई तो झोल है इस खुलासे में
सुरक्षा एजेंसियां भी किठौर को लेकर अलर्ट हैं। इसके बावजूद पुलिस ने इसकी ठीक से जांच नहीं की है। इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। बताया गया कि पुलिस ने जो हथियार और औजार बरामद किए हैं, वह बहुत पुराने हैं। अंदेशा है कि इनसे हथियार नहीं बन सकते। सवाल है कि अगर पुलिस ने असलाह बनाने की फैक्टरी पकड़ी तो इसको क्यों छुपाया।

हथियारों की खेप पकड़ी
हथियारों की खेप पकड़ी गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस हथियार बनाने वालोें की तलाश में जारी है। फरार सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।  -आलोक सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed