फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in cantt area unknown arrested

आधी रात को कैंट इलाके में पकड़ा संदिग्ध    

Sat, 08 Apr 2017 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
in cantt area unknown arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैंट इलाके में बृहस्पतिवार आधी रात को एक संदिग्ध व्यक्ति सेना के जवानों ने पकड़ लिया। दो घंटे पूछताछ करने के बाद जवानों ने उसे लालकुर्ती थाना पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को आर्मी इंटेलीजेंस, एलआईयू समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तीन बजे सेना के जवान एक व्यक्ति को थाने लाए। व्यक्ति अपना नाम राहुल जैन बता रहा है। वह खुद को पाकिस्तान का तो कभी हरियाणा पानीपत का बता रहा था। वह कैंट इलाके में आधी रात को क्या करने गया था, इसकी जांच पड़ताल के लिए आर्मी इंटेलीजेंस, सीओ एलआईयू समेत कई टीमें थाने पहुंची। प्राथमिक तौर पर उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। उसने मेरठ के कई वकीलों के नाम और मलियाना में एक रिश्तेदार का नाम बताया। लालकुर्ती पुलिस उसको लेकर पहले मलियाना और फिर कचहरी में जांच करने गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। फिलहाल व्यक्ति को थाने में बैठाया हुआ है। पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। उसके बाद ही उसे छोड़ा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed