दंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में एक दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों का रा- रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है।
ये है पूरा मामला
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली खादर निवासी 27 वर्षीय विवाहित युवक मोहित पुत्र प्रकाश ने रतनपुरी स्थित आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाग के पास ही युवक की बाइक, हेलमेट और बैग रखा मिला है। वहीं मोहित की पत्नी ने भी घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के एक बेटा और बेटी हैं, जिनके सिर पर से अब माता-पिता का साया उठ गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मंडावली खादर निवासी युवक मोहित पुत्र प्रकाश की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व अनुराधा पुत्री अरविंद निवासी मुजाहिदपुर के साथ हुई थी। मोहित अपनी पत्नी अनुराधा और दो बच्चों के साथ अपने माता-पिता से अलग रहता था। मोहित मेरठ में सिक्योरिटी कंपनी में काम करता था। रविवार रात को मोहित की पत्नी अनुराधा (25 वर्ष) ने घरेलू कलह को लेकर घर पर ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
वहीं घटना की जानकारी लगने पर महिला के परिजन भी मंडावली खादर पहुंच गए थे। इसके बाद परिजनों ने मोहित को फोन पर घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद मोहित मेरठ से घर के लिए चला था। लेकिन रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा। मोहित के परिजनों की उससे रात पौने नौ बजे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद फिर उसका फोन मिलना बंद हो गया था।
सुबह करीब सात बजे रतनपुरी के ग्रामीणों ने खेत पर जाते समय हरकरण मास्टर के बाग में एक युवक को आम के पेड़ पर लटके देखा। युवक की बाइक वहीं पास में चकरोड़ पर ही खड़ी थी और उसका हेलमेट भी बाइक पर ही लटका हुआ था। बैग भी बाइक के पास ही पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एकत्रित ग्रामीणों ने युवक की पहचान मोहित के रूप में की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में ही शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम लिए भिजवा दिया। घटना की सूचना पर सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश ने भी घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली।
मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
मृतक मोहित की चार वर्ष की बेटी रिया और डेढ़ वर्ष का बेटा दिव्यांश है। दोनों मासूम बच्चों को घर में हुई हृदय विदारक घटना से बेखबर दिखाई दिए। बेटी रिया अपने छोटे भाई दिव्यांश को बोतल से दूध पिला रही थी। घर पर महिलाओं और पुरुषों का जमावड़ा लगा था। मोहित का एक बारह वर्षीय छोटा भाई रोहित है जो अपने माता-पिता के साथ अलग मकान में रहता है। एक साथ पति-पत्नी की इस तरह हुई मौत से गांव में मातम छाया है। परिजनों में कोहराम मचा है। सुबह तक भी मुजाहिदपुर निवासी पत्नी अनुराधा के परिजनों ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी थी। सुबह मोहित द्वारा भी फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना पर मुजाहिदपुर निवासी मृतका अनुराधा के परिजन भी थाने पर आए और घटना के संबंध में जानकारी दी। मृतका के मायके वाले भी इस घटना के बाद से किसी प्रकार की कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं।
वहीं मोहित के ताऊ यशपाल पुत्र गिरवर सिंह ने बताया कि रविवार को देर रात मृतक मोहित की पत्नी 25 वर्षीय अनुराधा पुत्री अरविंद निवासी मुजाहिदपुर ने घरेलू कलह के चलते दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी सूचना मोहित को फोन पर दी गयी थी। इसके बाद से मोहित अवसाद में था। इससे आह्त होकर ही मोहित ने मेरठ से वापस अपने घर लौटते समय रास्ते में रतनपुरी स्थित बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/