फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harsh firing at a wedding ceremony in Meerut and five year old girl shot in the eye

मेरठ: घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, पांच साल की बच्ची की आंख में गोली लगी, हालत गंभीर

Mon, 22 Apr 2019 01:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Apr 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing at a wedding ceremony in Meerut and five year old girl shot in the eye
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में पाबंदी लगने के बावजूद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में रविवार शाम पांच साल की बच्ची की आंख में गोली लग गई। जिसके बाद खलबली मच गई। लोगों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है। दूल्हे के चाचा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मामला जानी थानाक्षेत्र के कलंजरी गांव का है। गांव निवासी तप्पन पुत्र रवि का रविवार को विवाह था। बारात गांव सतवाई जानी थी। शाम को गांव में घुड़चढ़ी की रस्म की जा रही थी। इस दौरान कुछ युवक हर्ष फायरिंग कर रहे थे। घुड़चढ़ी गांव के अनुसूचित जाति के सोनू के घर के पास पहुंची। इस दौरान एक युवक की बंदूक से निकली गोली घर के बाहर खड़ी सोनू की बेटी रिया (5) की आंख में लग गई। गोली लगने से रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। रिया पक्ष के लोगों ने घुड़चढ़ी में शामिल लोगों को घेर लिया। दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची जानी पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। वहीं, घायल रिया को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई है।
विज्ञापन


उधर, दूल्हा भी कुछ परिजनों के साथ बरात लेकर गांव से निकल गया। देर रात तक गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात था। इंस्पेक्टर जानी बृजेश शर्मा ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपियों को पता लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर दूल्हे के चाचा रानू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। गोली अवैध असलहे से चलना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही बारात को घेरा
हर्ष फायरिंग में बच्ची को गोली लगने पर गुस्साए पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों ने बारात में शामिल लोगों को घेर लिया। दोनों पक्ष में टकराव के हालात बन गए। बारातियों की घेराबंदी होने की सूचना पर दूल्हे पक्ष से सैकड़ों लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों को समझाया गया। पुलिस ने आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई करने की बात कहीं, तब जाकर बरात को वहां से निकाला गया।

ताबड़तोड़ चल रही थीं गोलियां
घुड़चढ़ी के लोग बेखौफ होकर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। लोगों को फायरिंग करते ग्रामीणों ने ऐतराज भी किया था। लेकिन कई लोग अवैध असलहे ले रहे थे। जिसके चलते किसी ने उनके सामने बोलने की जहमत नहीं उठाई। बच्ची को गोली लगने के बाद लाइसेंसी धारी भी वहां से भाग निकले।

कई लोगों की जा चुकी जान
हर्ष फायरिंग में कई लोगों की पहले जान जा चुकी है। पुलिस पर सख्ती से कार्रवाई करने और हर्ष फायरिंग पर शिकंजा कसने के लिए कोर्ट के आदेश है। इसके बावजूद भी बरात, बर्थडे पार्टी और अन्य मौकों पर लोग गोलियां चलाने से बाज नहीं आते। वारदात के बाद पुलिस लकीर पीटती रहती है। कलंजरी गांव के मामले में भी पुलिस लीपापोती करने में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed