फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hadpanp temple on the water beating of Dalit

आखिर ऐसा क्या हुआ जो प्यासे को पानी की जगह दी मौत

Mon, 23 Jan 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 23 Jan 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
Hadpanp temple on the water beating of Dalit
दलित की मौत के बाद हंगामा

सदर थाना क्षेत्र रामू गेट स्टार पेपर मील से एक मामला सामने आया है। पिछले आठ दिनों से मंशाराम का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को उसका देहांत हो गया। यह मामला सहारनपुर जिले के दो समुदाय से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


करीब आठ दिन पहले मकर संक्रांति के त्यौहार पर एक दलित व्यक्ति मंदिर में पानी भरने गया था जिसे उच्च समुदाय के लोगों ने मंदिर में पानी भरने से मना कर दिया। उनका कहना था कि आज मंदिर के अंदर सफाई की गई है तो यहां से पानी मत भरो, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई। मगर मामला यहीं नहीं रुका इसके बाद उच्च समुदाय के लोगों ने दलित युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक को नीचे गिराकर लात-घूंसे से पीटा और अधमरा कर दिया। इसके बाद पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में सामने आया कि युवक की रीढ़ की हड्डी और गले की हड्डी में फ्रैक्चर आया। इसके अलावा पैर में भी फ्रैक्चर आया था। 
विज्ञापन


इस मामले में जब पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों की शिकायत सुनी। पीड़ित परिजनों का कहना है कि लंबे समय से हम मंदिर में लगे हैडपंप से पानी भरते आ रहे हैं। पहले की तरह उस दिन भी मंदिर में पानी भरने गए थे, लेकिन पता नहीं उस दिन क्या हुआ कि तीन-चार ने एक-साथ मिलकर उन्हें बुरी तरह से पीटा और अधमरा कर दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है और एक आरोपी संजीव को गिरफ्तार भी कर लिया है। अभी बाकी आरोपियों की तलाश जारी है जिन्हें ढूढ़ने में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed